Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आरती सिंह ने भावुक होकर किया बप्पा का विसर्जन, पति दीपक चौहान संग वीडियो हुआ वायरल

Aarti Singh Video: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह गणपति विसर्जन के वक्त काफी भावुक होती नजर आईं। इस दौरान उनके पति भी साथ नजर आए।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Aug 31, 2025 | 01:50 PM

आरती सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Arti Singh Emotional During Ganpati Visarjan: देशभर में इस समय गणेश उत्सव पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटीज तक, हर कोई बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर बप्पा का स्वागत किया था। अब उन्होंने पूरे विधि-विधान और भावुक मन से गणपति बप्पा को विदाई दी है, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

आरती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जो वीडियो शेयर किया, उसमें उन्होंने बप्पा के आगमन से लेकर विसर्जन तक की पूरी झलक दिखलाई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरती ने अपने पति दीपक चौहान के साथ मिलकर बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया। वहीं, जब विदाई का वक्त आया तो उनकी आंखें नम हो गईं और वह बेहद भावुक दिखाई दीं।

गणपति विसर्जन इमोशनल हुई आरती सिंह

वीडियो में आरती और दीपक दोनों ही पारंपरिक परिधानों में नजर आए। उनके घर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। खास बात यह रही कि कपल ने बप्पा का विसर्जन घर में ही किया। इसके लिए उन्होंने फूलों से सजे हुए एक बड़े टब का इस्तेमाल किया। विसर्जन के दौरान आरती आंखों में आंसू लिए बप्पा से अगली बार जल्द आने की प्रार्थना करती नजर आईं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा कि “अगले बरस बप्पा जल्दी आना..” और इसके साथ रोने व हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाए।

साल 2024 में एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी

बता दें कि आरती सिंह ने साल 2024 में बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की थी। उनकी शादी को एक साल से ज्यादा हो चुका है और दोनों के बीच का प्यार और केमिस्ट्री अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट्स और वीडियोज में नजर आती है। फैंस भी इस कपल की तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- सच्चाई जानकर टूटेगा राही का भरोसा, पराग से करेगी सवाल, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

आरती सिर्फ मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की भांजी भी हैं। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से टीवी इंडस्ट्री में खुद की एक अलग पहचान बनाई है। वह कई हिट सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं और अपनी सादगी व टैलेंट से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।

Aarti singh emotional ganesh visarjan video husband deepak chauhan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 01:50 PM

Topics:  

  • Celebrity Festival Celebration
  • Entertainment News
  • Ganesh Chaturthi

सम्बंधित ख़बरें

1

22 साल उम्र का फासला, पर दिलों की दूरी नहीं, ऐसी थीं दिलीप कुमार और सायरा बानो की प्रेम कहानी

2

Year Ender 2025: अक्षय कुमार से अजय देवगन-मोहनलाल तक, जानें साल भर कौन रहा बॉक्स ऑफिस का बादशाह?

3

‘तेरे इश्क में’ ने मारी बड़ी छलांग, कृति सेनन-धनुष की फिल्म हुई बॉक्स ऑफिस पर हिट, जानें कलेक्शन

4

स्मृति ईरानी ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का किया सपोर्ट, विवाद के बीच फिल्म की तारीफ में लिखा खास नोट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.