धनुष बने बेस्ट डायरेक्टर तो आनंद एल राय को लगा डर? नेशनल अवॉर्ड के बाद अक्षय कुमार को किया याद

72nd National Film Awards: फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर आनंद एल राय को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला है।
Aanand L Rai National Award
आनंद एल राय और धनुष (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aanand L Rai National Award: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने अपनी प्रतिभा का झंडा लहराया। अपनी पहली ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट डायरेक्शन का प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम कर लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान ग्रहण करने के बाद आनंद काफी भावुक और उत्साहित नजर आए।

डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में मिला पहला राष्ट्रीय पुरस्कार

डायरेक्टर आनंद एल राय को उनकी फेमस डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: एकता का प्रतीक' के लिए बेस्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री स्वतंत्र भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की महान विरासत और उनके विचारों को समर्पित है।

फिल्म में न केवल दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति के निर्माण की कहानी दिखाई गई है, बल्कि इसके जरिए स्थानीय लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी बखूबी रेखांकित किया गया है।

शुरुआत में हिचकिचा रहे थे आनंद एल राय

अवॉर्ड जीतने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आनंद एल राय ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब पहली बार यह विचार उनके पास आया, तो वे गैर-फीचर फिल्म बनाने को लेकर थोड़े संकोच में थे। उन्हें लग रहा था कि मुख्यधारा के सिनेमा से अलग इस मुद्दे को वे सही ढंग से संभाल पाएंगे या नहीं।

इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने उनके अंदर विश्वास जगाया और उनसे कहा कि यह एक नया अनुभव होगा और उन्हें इस जर्नी की शुरुआत जरूर करनी चाहिए। अक्षय कुमार के प्रोत्साहन के बाद ही उन्होंने इस विषय पर काम करने का मन बनाया।

कहानी पेश करने का अनुभव रहा बेहद खास

आनंद एल राय ने कहा कि कई बड़ी और सफल फीचर फिल्में डायरेक्शन करने के बाद भी एक नई विधा में काम करना उनके लिए किसी शुरुआत जैसा ही था। उन्होंने माना कि डॉक्यूमेंट्री बनाने के दौरान उन्हें काफी कुछ नया सीखने को मिला।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पहली कोशिश होने के नाते उनसे कुछ कमियां भी रही होंगी, जिन्हें वे भविष्य में सुधारना चाहेंगे। हालांकि इस डॉक्यूमेंटरी को गढ़ते हुए सरदार पटेल के विराट व्यक्तित्व के उन पहलुओं को जानने का मौका मिला, जिनसे वे अब तक अनजान थे।

Aanand L Rai National Award
लालबागचा राजा के दरबार में गोविंदा संग दिखीं कोमल रानी, सुनीता आहूजा की गैरमौजूदगी ने फिर बढ़ाई चर्चा

आनंद एल राय ने दी कई सुपरहिट फिल्में

आनंद एल राय भारतीय सिनेमा के उन डायरेक्टर्स में शामिल हैं जो आम इंसान की संवेदनाओं को बड़े पर्दे पर बहुत ही सहजता से पेश करते हैं। उन्होंने 'तनु वेड्स मनु', 'रांझना', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' और 'अतरंगी रे' जैसी कई ब्लॉकबस्टर और यादगार फिल्मों का डायरेक्शन किया है। इसके अलावा हाल ही में आई फिल्म 'तेरे इश्क में' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com