ठग लाइफ के खराब प्रदर्शन के बावजूद मणिरत्नम के साथ काम करना चाहते हैं आमिर खान
मणिरत्नम फिल्म ठग लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया है। कमल हासन और मणिरत्नम इस फिल्म से दर्शकों पर जादू नहीं चल पाए। अब आमिर खान ने मणिरत्नम के साथ काम करने की इच्छा जताई है।
- Written By: अनिल सिंह
आमिर खान ने मणिरत्नम के साथ काम करने की इच्छा जताई है
मणिरत्नम ठग लाइफ फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। फिल्म को लेकर अधिकतर रिव्यू में कहा गया कि मणिरत्नम और कमल हासन दोनों इस फिल्म से दर्शकों का दिल नहीं जीत पाए हैं। इसी बीच अब आमिर खान ने मणिरत्नम के साथ काम करने की इच्छा जताई है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि हम एक साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे, लेकिन किसी वजह से वह फिल्म नहीं बन पाई। इस पर आमिर खान ने कहा कि वह भविष्य में मणिरत्नम के साथ काम करना चाहते हैं।
आमिर खान इस समय सितारे जमीन पर नाम की अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रचार जोरों में कर रहे हैं। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ वो करीब 3 साल बाद बिग स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। उनकी वापसी को लेकर उनके चाहने वाले और बॉलीवुड के दर्शकों की उत्सुकता बढ़ी हुई है।
ये भी पढ़ें- स्पिरिट के बाद कल्कि 2 से भी बाहर हो सकती हैं दीपिका पादुकोण, 8 घंटे काम पर फंसा पेंच
सम्बंधित ख़बरें
Bashir Badr ने अपनी थीसिस में शामिल किए थे खुद के 87 शेर, दिल छू लेने वाली शायरी से फिल्मों में बनायी पहचान
Bashir Badr Death: जब अपनी ही लिखी शायरी भूल गए थे बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया सबकुछ, फिर…
Dhinchak Pooja की वेडिंग फोटोज देख सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयों से झड़ गए सारे बाल, Honey Singh बोले- मैं पूरी तरह गंजा हूं और विग पहनता हूं
मणिरत्नम के साथ काम करना चाहते हैं आमिर खान
इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया कि वह बीते समय में मणिरत्नम के साथ मिलकर एक फिल्म पर काम कर रहे थे, लेकिन किसी वजह से वह फिल्म पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले वक्त में वह मणिरत्नम के साथ काम करना चाहते हैं क्योंकि उनके और मणि रत्नम के रिश्ते आज भी अच्छे हैं।
मणिरत्नम के साथ लाजो पर काम कर रहे थे आमिर खान
गल्टा इंडिया के साथ बातचीत में आमिर खान ने अपनी फिल्म लाजो को याद किया, उन्होंने बताया कि साल 2007 में वह एक फिल्म बना रहे थे, जिसके लिए वह मणिरत्नम के साथ जुड़े थे। फिल्म मशहूर लेखिका इस्मत चुगताई की कहानी (घरवाली) पर बनने वाली थी। कहानी से अलग उस फिल्म का नाम लाजो रखा गया था।
मणिरत्नम के काम के फैंस हैं आमिर खान
मणिरत्नम और आमिर खान को लेकर तब खबर यह आई थी कि दोनों के बीच वैचारिक मतभेद को लेकर यह फिल्म नहीं बन सकी, लेकिन अब आमिर खान ने बताया है कि इसमें मेरा और मणिरत्नम का कोई लेना देना नहीं था। बस किसी कारणवश वो फिल्म नहीं बन सकी थी, लेकिन मैं भविष्य में उनके साथ काम करना चाहता हूं। आमिर खान ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि वह मणिरत्नम के काम के बहुत बड़े फैन हैं।
