Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आमिर खान की ‘थ्री इडियट्स’ ने रचा इतिहास, 55 करोड़ की लागत से कमाए 460 करोड़

आमिर खान की ‘थ्री इडियट्स’ ने 55 करोड़ की लागत में बनकर वर्ल्डवाइड 460 करोड़ की कमाई की, जिससे करीब 400 करोड़ का मुनाफा हुआ। आमिर की लेटेस्ट फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी हिट रही है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jul 19, 2025 | 06:23 PM

आमिर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन थ्री इडियट्स उनकी फिल्मों की उस सूची में सबसे ऊपर आती है, जिसने न केवल दिलों पर राज किया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये के बजट में बनकर लगभग 460 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जिससे मेकर्स को करीब 400 करोड़ का मुनाफा हुआ।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी थ्री इडियट्स 25 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी। इसे विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। आमिर खान के साथ फिल्म में आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, ओमी वैद्य और बोमन ईरानी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी और उसका प्रस्तुतीकरण दर्शकों को इतने सालों बाद भी भावनात्मक रूप से जोड़ने में सक्षम है।

आमिर खान की इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग

कॉलेज लाइफ, शिक्षा प्रणाली और दोस्ती जैसे विषयों को लेकर बनी इस कॉमेडी-ड्रामा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 202 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म की लोकप्रियता और आमिर की इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग की बदौलत फिल्म ने विदेशों में भारत से भी अधिक कमाई की और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 460 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

फिल्म की सफलता

फिल्म की सफलता ने भारतीय सिनेमा में एक नया मानक स्थापित किया और साबित किया कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा भी ब्लॉकबस्टर हो सकता है। वहीं, आमिर की हालिया रिलीज सितारे जमीन पर भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने 65 करोड़ रुपये के बजट में बनकर भारत में 29 दिनों में 163 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 260 करोड़ पार कर चुका है।

ये भी पढ़ें- धुरंधर से पहले रणवीर सिंह की डैशिंग एंट्री, रणवीर सिंह का ऑल ब्लैक लुक

दादा साहब फाल्के की बायोपिक

अब आमिर खान अपने अगले मेगा प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। वह जल्द ही भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के की बायोपिक में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी राजकुमार हिरानी करने वाले हैं। आमिर और हिरानी की यह तीसरी बड़ी फिल्म होगी, इससे पहले दोनों ने थ्री इडियट्स और पीके जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

Aamir khan three idiots created history earned 460 crores cost of 55 crores

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 06:23 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Bollywood News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘गांधी’ के प्रीमियर के साथ हंसल मेहता ने फिर किया टीआईएफएफ में वापसी! सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

2

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने ‘मेहर’ की सफलता पर करवाया सुखमनी साहिब पाठ, बाढ़ पीड़ितों के लिए की दुआ

3

अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘Call Me Bae’ ने पूरे किए 1 साल, जल्द आएगा सीजन 2

4

ईशा कोप्पिकर का बप्पा संग है खास रिश्ता, विसर्जन के दिन एक्ट्रेस का हुआ था जन्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.