-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Revelation About Gauri Spratt Hiding Relationship Feels One Respect
आमिर खान का गौरी स्प्रैट को लेकर खुलासा, बोले- रिश्ता छिपाना इज्जत छीनने जैसा लगता है
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी मुखर रहते हैं और उस पर बात करने से कतराते नहीं हैं। चाहें तलाक का मामला हो या फिर लव लाइफ का, आमिर खुलकर बात करते हैं।

आमिर खान का गौरी स्प्रैट को लेकर खुलासा
मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अक्सर अपनी बातों को खुलकर रखने के लिए भी जाने जाते हैं। आमिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी मुखर रहते हैं और उस पर बात करने से कतराते नहीं हैं। चाहें तलाक का मामला हो या फिर लव लाइफ का, आमिर खुलकर बात करते हैं। अब अमर उजाला के साथ बातचीत में आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की।
आमिर ने बताया कि कैसे गौरी ने उनकी जिंदगी में शांति और संतुलन लाया, जबकि वे खुद थोड़े एक्स्ट्रीम स्वभाव के हैं। बातचीत के दौरान जब आमिर से पूछा गया कि गौरी ने आपको कैसे संभाला? तो आमिर ने कहा कि देखिए, हर इंसान का दूसरों पर असर होता है। गौरी बहुत ही शांत और संतुलित हैं। मैं उनसे बिलकुल अलग हूं। मैं कभी-कभी 36 घंटे लगातार काम करता हूं और फिर उतने ही घंटे सोता भी हूं। मैं अक्सर अपने ख्यालों में खोया रहता हूं।
आमिर ने आगे बताया कि मैं और गौरी दोनों एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। लेकिन यही फर्क हमें एक-दूसरे की ओर खींचता है। जैसे कहते हैं कि अपोजिट्स अट्रैक्ट’। गौरी मेरी जिंदगी में शांति और संतुलन लाती हैं और मैं रिश्ते में उत्साह और खुशी लेकर आता हूं। आमिर ने प्यार की ताकत के बारे में बात करते हुए कहा, ‘प्यार ऐसी ताकत है जो हिम्मत देती है। जब आप मुश्किल में होते हैं, तब भी आप कह पाते हैं कि मैं लड़ता रहूंगा। गौरी ने मुझे ऐसा प्यार दिया है।’
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
दो शादियों से तलाक के बाद गौरी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करना कितना मुश्किल था। इस पर बात करते हुए आमिर ने कहा कि अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकारना मेरे लिए बहुत बड़ा कदम था। मैंने गौरी को सबके सामने मिलवाया। इसका मतलब है कि मैं उनके लिए पूरा स्टैंड लेता हूं। बहुत लोग अपने रिश्ते छुपाते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करता। अगर मैं किसी का हाथ थामकर चलता हूं, तो मैं उन्हें सबके सामने सम्मान देना चाहता हूं।
ये भी पढ़ें- हाउसफुल 5 की ताबड़तोड़ शुरुआत, जानें कितनी होगी पहले दिन की कमाई
रिश्ते छुपाने के बारे में उनका मानना है कि अगर मैं अपने पार्टनर के बारे में लोगों से छुपाता हूं, तो मैं उनकी इज्जत नहीं करता। मेरी और उनकी इज्जत में कोई फर्क नहीं होना चाहिए। मैं कभी ऐसा कदम नहीं उठाऊंगा जिससे उनका दिल दुखे। आखिर में आमिर ने बताया कि ये बातें उन्होंने अपनी मां से सीखी हैं। ‘मां ने हमें सिखाया है कि किसी का दिल दुखाना सही नहीं है। इसलिए मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि किसी का दिल न दुखे।
Aamir khan revelation about gauri spratt hiding relationship feels one respect
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMफर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Jul 02, 2026 | 01:38 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














