Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं आमिर खान की होने वाली दुल्हन, जानिए कितनी है दौलत

Aamir Khan Third Wife Gauri Spratt Net Worth: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही गौरी स्प्रैट एक सफल बिजनेस वुमन हैं, जिनकी कुल संपत्ति करोड़ों में आंकी गई है।
Gauri Spratt Net Worth
आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी लेडी लव गौरी स्प्रैट इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। दोनों आज एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। जहां एक तरफ फैंस इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग आमिर खान की होने वाली जीवन साथी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि लाइमलाइट से दूर रहने वाली गौरी का बैकग्राउंड क्या है और वह कितनी अमीर हैं।

दरअसल गौरी सिर्फ एक साधारण महिला नहीं हैं बल्कि वह खुद एक बेहद सफल बिजनेस वुमन हैं और उनकी निजी संपत्ति भी करोड़ों रुपये में है। गौरी स्प्रैट का नाम भले ही सिनेमा जगत में बहुत ज्यादा न सुना गया हो, लेकिन वह बिजनेस की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं।

करोड़ों की निजी संपत्ति और शानदार बिजनेस एम्पायर

खबरों के अनुसार, गौरी स्प्रैट की कुल व्यक्तिगत नेटवर्थ लगभग 24 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। वह फेमस ब्यूटी और सैलून चेन बीब्लंट के मुंबई आउटलेट की पार्टनर और डायरेक्टर हैं।

इसके अलावा गौरी स्प्रैट लंबे समय से फैशन, स्टाइलिंग और क्रिएटिव कंसल्टेशन के क्षेत्र में एक्टिव रही हैं। उनकी यह मोटी कमाई उनके सालों के कड़े परिश्रम और बेहतरीन बिजनेस फैसलों का नतीजा है।

बेंगलुरु का आलीशान आशियाना और बड़ा इंवेस्ट

गौरी मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। बेंगलुरु के हाई-टेक इलाके व्हाइटफील्ड में स्थित पवनी पार्कवेस्ट में उनका एक बेहद आलीशान फ्लैट है। गौरी स्प्रैट का घर शानदार कलात्मक सोच को दर्शाता है जिसमें रस्टिक वुडन पैनलिंग और कलाकृतियों से भरी बड़ी लाइब्रेरी शामिल है।

यह जगह उनके बिजनेस वेंचर 'बियॉन्ड द क्राउड वेंचर्स एलएलपी' का रजिस्टर मुख्यालय भी है। इसके अलावा एक दशक पहले उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर चलाए जा रहे फेमस स्प्रैट हेयर स्टूडियो को बीब्लंट के साथ एक बड़ी और बेहद मुनाफे वाली डील में शामिल किया था, जिसने उनकी शुरुआती संपत्ति को मजबूत आधार दिया।

मुंबई में आमिर संग 70 करोड़ का आलीशान घर

गौरी स्प्रैट पिछले एक साल से ज्यादा समय से आमिर खान के साथ मुंबई के सबसे महंगे और पॉश इलाकों में शुमार पाली हिल में रह रही हैं। बांद्रा वेस्ट स्थित बेला विस्टा अपार्टमेंट्स में उनका यह सी-फेसिंग आशियाना सारी सुविधा संपन्न है।

इस बेहद लग्जरी अपार्टमेंट की बाजार में कीमत 70 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है। इस घर को बेहद शांतिपूर्ण माहौल और हरियाली के बीच तैयार किया गया है, जो आमिर खान और गौरी की जीवनशैली को बिल्कुल सही तरीके से बयां करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com