- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Deepfake Video Going Viral On Internet In This Video He Is Campaigning For Congress
अब आमिर खान हुए ‘Deepfake’ का शिकार, वायरल वीडियो में कांग्रेस का प्रचार करते दिखे एक्टर
AI की मदद से अब किसी भी व्यक्ति की हु बहु कॉपी बनाना मुमकिन हो गया है। कई बार इसका इस्तेमाल गलत तरीके से किया जाता है। जिससे अक्सर लोग डीप फेक का शिकार हो रहे है। हाल ही में बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता आमिर खान भी डीप फेक का निशाना बने।
- Written By: अक्सा अंसारी

आमिर खान डीपफेक का शिकार (सौजन्य: सोशल मीडिया)
मुंबई: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के बाद अब बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) भी डीपफेक (Deepfake) का शिकार हुए हैं। आमिर खान के एक डीपफेक वीडियो के संबंध में मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। डीप फेक के इस वीडियो में अभिनेता आमिर खान को एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते दिखाया गया है। आमिर खान के कार्यालय द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर खार थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कथित क्लिप 27 सेकंड की है जिसमें खान को जुमले से दूर रहने के बारे में बात करते देखा जा सकता है। वीडियो देखकर लगता है कि इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करके संपादित किया गया है। अभिनेता के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा था कि खान ने पहले निर्वाचन आयोग के अभियानों के माध्यम से जागरूकता फैलाई है, लेकिन उन्होंने कभी किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं किया।
Viral video on social media… Aamir Khan jumped into the electoral fray. Campaigned for Congress?? pic.twitter.com/LDOGkb50FI — Chittaranjan Singh Rajput (@iCSRajput) April 15, 2024
खान के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “हम हालिया वायरल वीडियो से चिंतित हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि आमिर खान एक विशेष राजनीतिक दल का पक्ष ले रहे हैं। वह स्पष्ट करना चाहेंगे कि यह एक फर्जी वीडियो है और पूरी तरह से झूठ है।” बयान के मुताबिक, “ उन्होंने इस मुद्दे से संबंधित विभिन्न अधिकारियों को मामले की सूचना दी है, जिसमें मुंबई पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में प्राथमिकी दर्ज करना भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
Dacoit Collection: मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ की कमाई पर लगा ब्रेक, 5 दिनों में 25 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
ट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
मेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
सामाजिक मुद्दे पर बनी चिरैया को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, Divya Dutta ने सोशल मीडिया पर जताया फैंस का आभार
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Aamir khan deepfake video going viral on internet in this video he is campaigning for congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर बस सेवा आर्थिक संकट में, आमदनी कम, खर्च ज्यादा; परिवहन विभाग पर दबाव
Apr 15, 2026 | 11:17 AMIIT मुंबई में एडमिशन के नाम पर ठाणे में महिला से 12.5 लाख की ठगी, फर्जी IRS अधिकारी गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 11:17 AMकल्याण में पुलिस की बड़ी रेड! गोरेगांव NESCO ड्रग्स पार्टी का सप्लायर आनंद पटेल गिरफ्तार; ठाणे में मिला गांजा
Apr 15, 2026 | 11:15 AMStreet Light Issue: दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइट, रात में अंधेरा; शिवाजीनगर में बिजली की बर्बादी पर हंगामा
Apr 15, 2026 | 11:10 AMदीक्षाभूमि से समता का संकल्प: विकास कार्यों के लिए धन की नहीं होगी कमी- मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले
Apr 15, 2026 | 11:08 AMमैं सम्राट चौधरी…, बिहार के 24वें सीएम बने Samrat Chaudhary, 75 साल में पहली बार बना BJP का CM
Apr 15, 2026 | 11:07 AMMiddle East तनाव के बीच भारत का डंका, इस साल 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
Apr 15, 2026 | 11:00 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














