आमिर खान और सूर्या ‘गजनी 2’ में आएंगे नजर, 2025 में फिल्में होंगी रिलीज
गजनी टू को लेकर आमिर खान और सूर्या से बातचीत चल रही है। खुद सूर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान गजनी के सीक्वल से जुड़ी बात साझा की और बताया कि 2025 तक फिल्म रिलीज हो सकती है। जानें सूर्या ने क्या कुछ कहा।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: आमिर खान की फिल्म गजनी का सीक्वल जल्द ही सामने आएगा। ‘गजनी 2’ के लिए आमिर खान और सूर्या के साथ बातचीत चल रही है। आमिर खान फिल्म के हिंदी वर्जन में वहीं सूर्या तमिल वर्जन में नजर आएंगे। लेकिन इस बार दोनों ही फिल्मों को सिनेमाघरों में एक ही दिन रिलीज किया जाएगा। साल 2008 में आमिर खान की गजनी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। सूर्या की गजनी साल 2005 में रिलीज हुई थी, लेकिन मेकर्स इस बार दोनों फिल्मों को एक साथ रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।
पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सूर्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने ‘गजनी 2’ के आईडिया को लेकर एक्टर से बात की और अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म 2025 में रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है। फिल्म की आईडिया पर बात हो चुकी है। फाइनल स्क्रिप्ट का इंतजार किया जा रहा है। कुछ समय पहले अल्लू अरविंद आमिर खान से मुलाकात करते हुए भी नजर आए थे। तभी ही ‘गजनी 2’ की बात सामने आई थी। लेकिन अब सूर्या के इंटरव्यू के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि अल्लू अरविंद गजनी टू की चर्चा को लेकर ही दोनों कलाकारों से मुलाकात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- डिंपल कपाड़िया ने ट्विंकल खन्ना संग पोज देने से किया इनकार….
सम्बंधित ख़बरें
25 साल पूरे होने पर फिर सिनेमाघरों में लौटेगी आमिर खान की Lagaan, ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच छाया उत्साह
रीना दत्ता और किरण राव के बाद गौरी स्प्रैट बनेंगी Aamir Khan की जीवनसंगिनी ! शादी की अटकलें हुईं तेज
Pooja Bhatt ने आमिर खान संग शेयर की पुरानी तस्वीर, बोलीं- एक दिन जरूर सुनाऊंगी इसके पीछे की पूरी कहानी
Arijit Singh Retirement: अरिजीत की रिटायरमेंट खबर सुन हैरान रह गए आमिर खान, बोले- हम लोग आएं या नहीं?
हिंदी और तमिल दोनों भाषा की गजनी को काफी पसंद किया गया था। दोनों ही फिल्मों में 3 साल का अंतराल था। लेकिन गजनी 2 में दोनों फिल्मों के बीच अंतराल नहीं होगा। जबकि दोनों एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना यह होगा की बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बेहतर प्रदर्शन करती है। गजनी फिल्म में आमिर खान के साथ आसीन, जिया खान, प्रदीप राम सिंह, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं सूर्या की गजनी में भी असिन, नयनतारा, प्रदीप राम सिंह रावत जैसे कलाकार नजर आए थे। जिनमें से आसीन और प्रदीप राम सिंह रावत दोनों ही फिल्मों में दिखाई दिए थे।
