आमिर अली को मिला दूसरा प्यार, संजीदा शेख से तलाक के बाद एक्टर ने खुद डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
टीवी के मशहूर एक्टर आमिर अली को संजीदा शेख से तलाक के 4 साल बाद एक बार फिर प्यार हो गया है। हालांकि, एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की हैं। साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि वो रिलेशनशिप में हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
आमिर अली को फिर से हुआ प्यार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी के मशहूर एक्टर आमिर अली को आज हर कोई जानता है। अक्सर एक्टर अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इसी बीच एक्टर को संजीदा शेख से तलाक के 4 साल बाद एक बार फिर प्यार हो गया है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो रिलेशनशिप में हैं और अपनी जिंदगी के इस फेज को काफी एंजॉय भी कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ‘ये एक अच्छा स्पेस है। मैं लंबे वक्त के बाद किसी को जान रहा हूं और हर कोई प्यार का हकदार है। लेकिन किसी के साथ कुछ भी होने से पहले आगे बढ़ना था और कोई अब आगे बढ़ रहा है। लेकिन मैं काफी खुश हूं कि मैं उसे बेहद करीबी और अच्छी तरह से जानता हूं। इतना ही नहीं, जब भी मैं सोचता हूं मुझे हमेशा अलग महसूस होता है। मैं इस स्पेस को एंजॉय कर रहा हूं।’
आमिर अली को दोबार हुआ प्यार
उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं हमेशा उससे एक बात कहता हूं कि मुझे ये एहसास दिलाने के लिए थैंक्यू कि मेरे पास अभी भी एक दिल है। ये अभी शुरू हुआ है, लगभग पांच महीने हुए हैं और ये तो एक अलग शुरुआत है। लेकिन जब अक्सर कोई मुझसे इसके बारे में पूछता था तो मैं जवाब देता था कि हर किसी को प्यार करना पड़ता है और मैं भी सेटल हो जाऊंगा। क्योंकि मैं भी एक परिवार बसाना चाहता हूं और मैंने मेंटली उन चीजों को कभी नहीं छोड़ा। लेकिन कहीं अंदर मुझे एहसास हुआ कि मैं अपने दिल से स्ट्रगल कर रहा हूं। कभी-कभी आपको लगता है कि सब कुछ नॉर्मल हैं, लेकिन फिर आप नहीं जानते कि क्या हो रहा है।’
सम्बंधित ख़बरें
‘स्प्लिट्सविला’ से मिली पहचान, ‘बिग बॉस’ ने बढ़ाई लोकप्रियता, ऐसा रहा पारस छाबड़ा का टीवी स्टार बनने का सफर
Kumar Gaurav Birthday: पहली ही फिल्म से मिला स्टारडम, फिर क्यों बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बचा पाए कुमार गौरव
एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव को मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस केस में फैसले के अमल पर लगाई रोक
इसके साथ ही एक्टर ने आगे बताया कि कैसे उन्हें पिछले साल पता चला कि वो किसी को पसंद करने लगे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी मिस्ट्री गर्ल बिना नाम लिए कहा कि ‘पिछले साल मैं बहुत से लोगों से मिल रहा था लेकिन जैसे ही कुछ होता है, मैं भाग जाता हूं। मैंने सोचना शुरू कर दिया है और मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं अब प्यार करने के काबिल हूं, लेकिन फिर ऐसा हुआ। हालांकि, ये सब एक हफ्ते में हो गया। मैंने बोला कि मैं ऐसा बर्ताव क्यों कर रहा हूं? मैं नॉर्मल से थोड़ा ज्यादा इमोशनल क्यों हो रहा हूं? फिर मुझे मालूम चला कि मुझे ये लड़की पसंद है।’
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
साल 2021 में अलग हुए आमिर और संजीदा
आपको बता दें, साल 2012 में आमिर अली ने एक्ट्रेस संजीदा शेख से शादी की थी। लेकिन शादी के 8 साल बाद 2021 में आमिर और संजीदा ने अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों की एक बेटी आयरा भी है।
