एक-दूजे के हुए आदर जैन और अलेखा अडवाणी, सामने आई फोटोज और वीडियोज
बीते 12 जनवरी को करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजन आदर जैन ने अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी से शादी रचाई है। ऐसे में अब कपल के दोस्तों ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर उनकी शादी के खास पलों की झलकियां शेयर की हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शादी के बंधन में बंधे आदर जैन और अलेखा अडवाणी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बीते रविवार यानी 12 जनवरी को करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजन आदर जैन ने अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी संग शादी रचाई है। कपल ने गोवा के बीच किनारे काफी शानदार अंदाज में शादी की है। इस ग्रैंड वेडिंग में आदर जैन के करीबी रिश्तेदार और उनके दोस्त नजर आए थे। साथ ही नीतू कपूर भी दिखाई दींं। इतना ही नहीं, नीतू कपूर ने कपल की फोटोज अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्हें बधाई भी दी है।
दरअसल, कपल ने गोवा में व्हाइट वेडिंग की है। जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। हालांकि, सामने आए वीडियो में दोनों एक-दूसरे की बाहों में गुम और लिपलॉक करते भी दिखाई दिए हैं।
आदर जैन और अलेखा अडवाणी का वेडिंग लुक
वहीं दोनों की लुक की बात करें, तो आदर ने अपनी शादी के लिए ग्रे कलर का सूट कैरी किया था। जिसमें वो काफी डैशिंग लग रहे थे। इसके साथ ही उनकी दुल्हनिया यानी अलेखा आडवाणी ने व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था और उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करन के लिए मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग्स वियर किया था। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘सिर्फ तुम और मैं, बेबी! बाकी कुछ भी मायने नहीं रखता’, Aadar Jain ने Alekha Advani संग शेयर कीं शादी की अनदेखी फोटोज
Tina Sutaria: आदर जैन के टाइमपास वाले बयान पर तारा सुतरिया की मां ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Aadar Jain ने अपने पिछले रिश्ते को बताया ‘टाइम पास’, EX गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने की सगाई, क्या तारा सुतारिया हुई थीं शामिल
कपल के दोस्तों ने शेयर की फोटोज और वीडियोज
आदर जैन और अलेखा की गोवा वेडिंग से सामने आई तस्वीरों में कपल खूब रोमांस करते नजर आए। इसके आलाव कपल के दोस्तों ने कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किया है। जिसमें आदर और अलेखा को एक साथ एंट्री लेते और अपने खास दिन को एंजॉय करते देखा जा सकता है। दूसरी तरफ, आदर की कजन करिश्मा कपूर ने भी कपल के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें A लिखे कस्टमाइज्ड नारियल पानी की फोटो शेयर करते हुए- ‘अलेखा और आदर को सेलिब्रेट कर रही हूं।’
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पिछले साल नवंबर में हुई थी रोका सेरेमनी
आपको बता दें कि आदर जैन और अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी पिछले साल नवंबर 2024 में हुई थी। वहीं इस खास मौके पर करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर भी शामिल हुए थे। वहीं इस दौरान भी कपल के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
