‘चंद्रयान 3’ पर बनेगी फिल्म, क्या अक्षय कुमार निभाएंगे ISRO की भूमिका?
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: ‘चंद्रयान 3’ की सफलतापूर्वक लैंडिंग का जश्न पूरा देश मना रहा है, तो भला बॉलीवुड इससे कैसे दूर रहता? साल 2019 में अक्षय कुमार को लेकर फिल्म ‘मिशन मंगल’ बना चुके निर्देशक जगन शक्ति ने ‘मिशन चंद्रयान-3’ पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में ना केवल अक्षय कुमार बल्कि मिशन मंगल की पूरी टीम को रिपीट किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जगन शक्ति फिलहाल अपनी ISRO वैज्ञानिक बहन के साथ मिलकर स्क्रिप्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं। फिल्म के टाइटल को वो जल्द ही रजिस्टर्ड करा लेंगे। इस प्रोजेक्ट का नाम वो ‘चंद्रयान-3’ ही रखना चाहते हैं। हालांकि फिल्म में कौन क्या भूमिका निभाएगा इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अक्षय कुमार की भूमिका के बारे में भी कुछ साफ नहीं हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी-बिहार में गूंजा अक्षरा सिंह का नाम, ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद बढ़ा स्टारडम
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
Welcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा
20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
खबरों के मुताबिक ये एक काफी खर्चीला प्रोजेक्ट हो सकता है। जगन शक्ति ने ‘मिशन मंगल’ केवल 32 करोड़ में बनाई थी। ‘चंद्रयान’ के लिए वीएफक्स आदि काफी महंगे साबित हो सकते हैं। बता दें कि 2014 में इसी तरह के सब्जेक्ट पर हॉलीवुड फिल्म इंटरस्टेलर आई थी, जिसका बजट 14 सौ करोड़ था।
