Republic Day पर देशभक्ति की रंग में रंगे सेलेब्स, सुनील शेट्टी-अनुपम ने दी शुभकामनाएं, राहा ने बनाया तिरंगा

77th Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस खास दिन पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाइयां दीं।
Bollywood Celebs Republic Day Wishes
Published on
Updated on

Bollywood Celebs Republic Day Wishes: आज 26 जनवरी को देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली से लेकर छोटे शहरों तक तिरंगे की शान और देशभक्ति के रंग देखने को मिल रहे हैं। जगह-जगह पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्मी दुनिया के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर देश के प्रति अपना सम्मान और गर्व जाहिर किया।

सुनील शेट्टी का जिम्मेदारी वाला संदेश

इसी बीच अभिनेता सुनील शेट्टी ने गणतंत्र दिवस पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आजादी ने हमें आवाज दी। गणतंत्र ने हमें जिम्मेदारी दी। हम हमेशा इसका सम्मान करें। तिरंगे के लिए, देश के लिए हमेशा।”उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

अक्षय कुमार बोले- गर्व से कहो हम भारतीय हैं

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “गर्व से कहो, हम भारतीय हैं।” अक्षय का यह छोटा लेकिन दमदार संदेश फैंस के दिलों को छू गया।

अनुपम खेर ने लगाए देशभक्ति के नारे

वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि “आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिन्द! जय भारत! भारत माता की जय! वंदे मातरम्।”

सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ के साथ दी बधाई

इन दिनों फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में बने सनी देओल ने फिल्म की एक क्लिप शेयर करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनके पोस्ट ने फैंस में देशभक्ति का जोश भर दिया। वहीं, वरुण धवन ने भी इस खास दिन पर तिरंगे के साथ पोस्ट शेयर किया।

नन्ही राहा की ड्रॉइंग ने जीता दिल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने भी गणतंत्र दिवस पर सबका ध्यान खींचा। राहा ने रंगों से कागज पर तिरंगा बनाया, जिसे आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पोस्ट को फैंस से खूब प्यार मिला।

इसके अलावा करीना कपूर, राजकुमार राव और कंगना रनौत समेत कई सितारों ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड सितारों के इन संदेशों ने इस राष्ट्रीय पर्व को और भी खास बना दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com