Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड

Best Hindi Feature Film: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। जानिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 के प्रमुख विजेता।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 18, 2026 | 06:53 PM

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत का पोस्टर (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

72nd National Film Awards: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई है। साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों, कलाकारों, निर्देशकों और तकनीकी विशेषज्ञों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी फिल्म प्रेमियों की नजरें पुरस्कारों पर टिकी थीं।

‘श्रीकांत’ बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के दौरान राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। यह फिल्म उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित है। जन्म से दृष्टिबाधित होने के बावजूद उन्होंने तमाम चुनौतियों को पार करते हुए उद्योग जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म की इस उपलब्धि के बाद राजकुमार राव और पूरी टीम को सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

जयराज की अध्यक्षता में हुई विजेताओं का चयन

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं का चयन 11 सदस्यीय जूरी ने किया, जिसकी अध्यक्षता फिल्म निर्माता जयराज ने की। जयराज इससे पहले वर्ष 2012 में भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी का हिस्सा रह चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

National Film Award Winners List: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान, आनंद एल राय समेत इन कलाकारों ने मारी बाजी

Dada First Look: गांगुली बनकर छाए राजकुमार राव, लेकिन लुक देख भड़के यूजर्स, बोलें-‘AI से बनाया है क्या?’

54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…

Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अपने दमदार अभिनय के दम पर बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद यह उपलब्धि उनके करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने शेयर किया बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार

कार्तिक आयर्न को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

बता दें कि बेस्ट लीडिंग एक्टर का अवॉर्ड कार्तिक आर्यन को मिला है। कार्तिक आर्यन को साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने कड़ी मेहनत की थी। उनकी फिजिकल ट्रान्सफॉर्मेशन से हर कोई हैरान रह गया था।

72nd national film awards srikant best hindi feature film rajkummar rao

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 06:29 PM

Topics:  

  • National Film Awards
  • Rajkumar Rao

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.