71st National Film Awards में सितारों का जलवा, शाहरुख खान बने बेस्ट एक्टर, देखें पूरी विनर्स लिस्ट
National Film Awards: दिल्ली के विज्ञान भवन में आज, 23 सितंबर को शाम 3 बजे नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की गई है। जिसमें पहली बार शाहरुख खान समेत कई कलाकारों को इस सर्वश्रेष्ठ सम्मान से नवाजा जाएगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
71st National Film Awards ceremony: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज यानी 23 सितंबर 2025 को नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस साल का अवॉर्ड सेरेमनी कई मायनों में खास है क्योंकि इसमें बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े सितारों को सम्मानित किया जा रहा है।
दरअसल, इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण सुपरस्टार शाहरुख खान हैं, जिन्हें अपने तीन दशक लंबे करियर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। फिल्म जवान में दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब दिया गया है। शाहरुख के साथ ही अभिनेत्री रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए सम्मान मिला है, जबकि विक्रांत मैसी ने 12वीं फेल से सबका दिल जीतकर नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया।
हालांकि, समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने 1 अगस्त को विजेताओं की आधिकारिक घोषणा की थी। ये अवॉर्ड्स साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के आधार पर दिए जा रहे हैं। साथ ही साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को इस बार भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा और उनका यह अवॉर्ड समारोह के लिए सबसे ज्यादा खास माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Ceremony of the 71st National Film Awards | @nfdcindia | @PIB_India https://t.co/jMCmHIuMb2 — Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) September 23, 2025
ये है विनर्स की पूरी लिस्ट
- बेस्ट अभिनेता: शाहरुख खान (जवान)
- बेस्ट अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
- बेस्ट फीचर फिल्म: 12वीं फेल
- बेस्ट हिंदी फिल्म: कटहल
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म: द रे ऑफ होप
- बेस्ट तमिल फिल्म: पार्किंग
- बेस्ट गुजराती फिल्म: वश
- बेस्ट तेलुगू फिल्म: भगवंत केसरी
- बेस्ट पॉपुलर फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- बेस्ट निर्देशक: सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: द केरल स्टोरी
- बेस्ट कोरियोग्राफी: ढिंढोरा बाजे रे (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- बेस्ट साउंड डिजाइन: एनिमल
- बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन: सैम बहादुर
- बेस्ट पार्श्व गायक (पुरुष): पीवीएनएस रोहित (बेबी – तेलुगू)
- बेस्ट पार्श्व गायिका (महिला): शिल्पा राव (जवान – चलेया)
ये भी पढ़ें- HAQ Teaser: यामी गौतम बनीं महिला अधिकारों की आवाज, इमरान हाशमी संग दिखा कोर्टरूम ड्रामा
कब और कहां होगा लाइव टेलीकास्ट
आपको बता दें, यह अवॉर्ड सेरेमनी दोपहर 3 बजे से डीडी न्यूज चैनल पर लाइव प्रसारित हो चुकी है। इसके अलावा दर्शक इसे डीडी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
