Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘TMC के गुंडे इस पवित्र भूमि को लूट रहे…’, ममता सरकार पर जमकर गरजे ‘योगी बाबा’, दिया बड़ा चुनावी संदेश

West Bengal assembly election News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि TMC भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। जो बंगाल कभी भारत की अर्थव्यवस्था का विकास इंजन हुआ करता था। वहां उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 22, 2026 | 06:45 PM

योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yogi Adityanath West Bengal assembly election: प. बंगाल में चुनावी संग्राम अपने चरम पर है। बीजेपी-तृणमूल कांग्रेस एक दूसरे पर आक्रामक हैं। प. बंगाल में चुनाव प्रचार में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की TMC सरकार पर जमकर हमला बोला। बंगाल के नादिया विधानसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि TMC के गुंडे इस पवित्र भूमि पर लोगों को लूट रहे हैं। प. बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव कल यानी 23 अप्रैल को होने है।

पहले चरण में राज्य के 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। प. बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जब हम देखते हैं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, अरविंद घोष और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस पवित्र धरती पर TMC के गुंडे लोगों को लूट रहे हैं।

TMC भ्रष्टाचार का पर्याय

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में TMC की सरकार को भ्रष्टाचार का पर्याय कह डाला। उन्होंने कहा कि TMC अब आतंक का पर्याय बन चुकी है। यह माफिया राज का प्रतीक बन गई है। TMC भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। जो बंगाल कभी भारत की अर्थव्यवस्था का विकास इंजन हुआ करता था जिस बंगाल में उद्योग की श्रृंखला थी जिस बंगाल में युवा रोजगार प्राप्त करता था।आज उसी बंगाल में उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं, लाखों युवा बेरोजगार हैं। बंगाल के आलू उगाने वाले किसान खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। बंगाल में पूरी तरह से अशांति जैसा माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें

उन्होंने पूरे सिस्टम और लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया! सुप्रीम कोर्ट ने I-PAC रेड मामले में ममता को लगाई फटकार

राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव

चुनाव आयोग का सख्त फरमान: ईवीएम के साथ खिलवाड़ पड़ेगा महंगा, किसी भी तरह की छेड़छाड़ खिलाएगी जेल की हवा

ठाणे नगर निगम के पूर्व अधिकारी पर रेप का केस: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया वीडियो, ‘खरात’ के अंधविश्वास से डराया

#WATCH नदिया (पश्चिम बंगाल): उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज जब हम देखते हैं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, अरविंद घोष और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस पवित्र धरती पर TMC के गुंडे लोगों को लूट रहे हैं। TMC अब आतंक का पर्याय बन चुकी है, यह ‘माफिया राज’ का प्रतीक बन गई… pic.twitter.com/ItSTNcdCBW — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026

दिल में काबा, नयन में मदीना

बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने TMC सांसद सायोनी घोष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी एक सांसद दिल में काबा और नयन में मदीना, की घोषणा करती हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं। हमारे दिल में महाकाली और नयनों में चैतन्य महाप्रभु का वास है।

‘उनकी’ एक सांसद दिल में काबा और नयन में मदीना, की घोषणा करती हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं, हमारे दिल में महाकाली और नयनों में चैतन्य महाप्रभु का वास है… pic.twitter.com/7jKzRzcp5w — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 22, 2026

आपको बता दें कि प. बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान TMC सांसद सायोनी घोष का दिल में है काबा, आंखों में मदीना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस घटना के बाद से प. बंगाल के चुनाव में बीजेपी ने TMC को निशाने पर लिया।

ये भी पढ़ें- बिहार में सम्राट युग शुरू: विश्वास मत से पहले बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आज; दिल्ली से आते ही एक्शन मोड में CM

बंगाल की पहचान मां कालीबाड़ी से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने TMC पर निशाना साधा कि बंगाल की पहचान काबा से नहीं, मां कालीबाड़ी से है। जोरासांको विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन का प्रचंड समर्थन बता रहा है कि वो बंगाल की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों का सूपड़ा साफ करने जा रही है। उन्होंने लोगों के अपार समर्थन के लिए जोरासांको वासियों का आभार जताया।

Yogi adityanath west bengal assembly election rally nadia tmc ghosh kaaba madina

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 05:52 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • TMC
  • West Bengal Assembly Election
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.