

Samrat Choudhary First Cabinet Meeting: बिहार में गठित नई सरकार की आज शाम पहली कैबिनेट की बैठक होगी। बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में शाम 6 बजे होगी। नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता यह बैठक होगी। विधानसभा के विशेष सत्र से पहले बिहार सरकार द्वारा बुलाया जाने वाला यह कैबिनेट बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी मंगलावर को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी किए थे।
बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में दोनो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी शामिल होंगे। अभी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ है। इस कारण सभी विभाग तीन नेताओं के पास ही हैं। 24 अप्रैल विश्वास मत से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा किए गए वादों पर इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकते हैं।
मुख्यमंत्री चौधरी ने दिल्ली दौरे पर गए थे। इस दौरान सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री के भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ बैठक को संगठन और सरकार मजबूत सामंजस्य बैठाने के तौर पर देखा जा रहा है।
बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नई सरकार की जल्द कैबिनेट बैठक होना सकारात्मक संकेत है। कैबिनेट बनती है तो बैठक भी होती है। जल्दी हो रही है, यह अच्छी बात है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सम्राट चौधरी जनता दरबार में लगातार जनता से मिल रहे हैं। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान का आश्वासन दे रहे हैं। जनता दरबार में लोगों की भीड़ लग रही है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार भी अपने समय में जनता दरबार लगाते थे।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद राज्य में बीजेपी कोटे से मुख्यमंत्री पद के रूप में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी। वहीं बीजेपी के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को अभी कोई पद नहीं दिया गया है। साथ ही जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सम्राट चौधरी के पास मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ गृह मंत्रालय भी है।