Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बाबरी की तरह जर्जर हो चुका है कांग्रेस का ढांचा’, हरियाणा में कांग्रेस और राहुल पर बरसे योगी आदित्यनाथ

देश के सबसे बड़े सियासी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने नरवाना, राई और असंध विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। यहां सीएम योगी ने बीजेपी की जीत के आह्वान के साथ कांग्रेस-इनेलो, बसपा व आम आदमी पार्टी पर करारा हमला भी बोला।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 22, 2024 | 06:57 PM

हरियाणा में चुनावी जनसभा के दौरान योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: देश के सबसे बड़े सियासी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने नरवाना, राई और असंध विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। योगी आदित्यनाथ ने यहां विकास कार्यों के बलबूते हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने का आह्वान किया। साथ ही कांग्रेस-इनेलो, बसपा व आम आदमी पार्टी पर करारा हमला भी बोला। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने असंध में कहा कि कांग्रेस का ढांचा अयोध्या के बाबरी ढांचे की तरह जर्ज हो चुका है।

सीएम योगी ने नरवाना में बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण कुमार बेदी के पक्ष में पहली जनसभा की। यहां सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में पांच सौ वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ और रामलला विराजमान हो चुके हैं। 1947 में आजादी के बाद पं. जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। वे भी राम मंदिर बना सकते थे। उस समय विवाद भी इतना नहीं था। आजादी के तत्काल बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया तो इसके जिम्मेदार सेक्युलरिज्म का लबादा जोड़ने वाले दल हैं।

यह भी पढ़ें:- उदय भानु चिब बने यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, बी.वी. श्रीनिवास की लेंगे जगह

परिवारवाद में मस्त है कांग्रेस-इनेलो

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया। कांग्रेस व इनेलो परिवारवाद में मस्त हैं। यही कारण है कि सबसे लंबे समय तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम पर नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के नाम पर विकास योजनाओं का नामकरण करती थी। बच्चा पैदा बाद में होता था, पहले उनके नाम पर एयरपोर्ट व स्टेडियम का नाम रख दिया जाता था।

जेल-बेल के चक्कर में पड़ी है ‘आप’

आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि वह जेल और बेल के चक्कर में पड़ी है। वादाखिलाफी इनकी पहचान बन चुकी है तो दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सुरक्षा व समृद्धि का बेहतर कार्य करके दिखाया। कांग्रेस व इनेलो का भाई-भतीजावाद, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, वसूली किसी से छिपी नहीं है, लेकिन हरियाणा अब परिवारवाद-भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि मनोहर लाल खट्टर व नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास का केंद्र बिंदु बनकर उभरा है।

सीमा में घुसते थे चीन-पाकिस्तान

सीएम योगी ने कहा कि कुछ दिन पहले यहां का नौजवान सीमा पर शहीद हो गया था। देश की सुरक्षा के लिए हरियाणा का जवान जान की बाजी लगाता है। कांग्रेस के समय चीन-भारत हमारी सीमा में घुसते थे। आज वे घुसेंगे तो पिटेंगे। भारत के बहादुर जवान पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए उनके आतंकी कैंप को नष्ट करते हैं। हरियाणा में अब जाति की नहीं, विकास, रोजगार, सुरक्षा, आवास, राशन, एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज की बात होती है। सीएम ने अपील की कि विकास की बहार हो, नायब सिंह सैनी की सरकार हो।

सिखों को गाली देते हैं राहुल गांधी

सीएम ने कहा कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब कॉरिडोर बनाने के लिए कांग्रेस ने रोड़ा अटकाया था, वहां आज भी गुरु गोविंद सिंह महराज के प्रकाश पर्व पर हरिकीर्तन नहीं करने दिया जाता है। कांग्रेस का इतिहास तो कत्लेआम का रहा है। 1984 में सिख बंधुओं के साथ क्या हुआ, किसी से छिपा नहीं है। राहुल गांधी विदेशों में सिखों को गाली दे रहे थे। जो कांग्रेस महान गुरुओं की परंपरा का अपमान कर रही हो, जिस कांग्रेस के नेता बाहर भारत का अपमान करते हों। देश के संकट के समय राहुल गांधी को नानी याद आती हैं, भारत की 140 करोड़ जनता नहीं।

यह भी पढ़ें:- यूपी उपचुनाव से पहले बुरे फंसे अयोध्या सांसद के बेटे, अपरहण और मारपीट के मामले में दर्ज हुई FIR

Yogi adityanath lashed out at congress and rahul in haryana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2024 | 06:56 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Haryana Assembly Elections
  • Rahul Gandhi
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

BJP की ’60’ की जिद ने बढ़ाई सहयोगियों की धड़कन! अकोला चुनाव में शिंदे और अजित पवार गुट का क्या होगा?

2

देश की राजनीति में होंगे बड़े बदलाव, किस राज्य से राज्यसभा की कितनी सीटों पर बदलेगा समीकरण?

3

30 साल पुराना किस्सा…दिग्विजय सिंह ने PM मोदी की जिस तस्वीर से हिला दी कांग्रेस, जानिए उसकी कहानी

4

शशि थरूर के बयान से बौखलाई कांग्रेस, बोली-पीएम के चाटुकार…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.