साहूवाड़ी सीट पर क्या JSS को हरा पाएगा MVA का उम्मीदवार, जानें इस सीट का सियासी समीकरण
सभी पार्टियां चुनावी मैदान में है और जमकर एक दूसरे पर वार पलटवार कर रही हैं। इसी कड़ी में हम महाराष्ट्र विधनसभा की सभी सीटों के सियासी समीकरण जानने और बताने की कोशिश कर रहे हैं
- Written By: शिवानी मिश्रा
शाहुवाड़ी विधानसभा सीट महाराष्ट्र के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है।
Shahuwadi : महाराष्ट्र में चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में है और जमकर एक दूसरे पर वार पलटवार कर रही हैं। इसी कड़ी में हम महाराष्ट्र विधनसभा की सभी सीटों के सियासी समीकरण जानने और बताने की कोशिश कर रहे हैं। इस क्रम में हम आज आपको कोल्हापुर जिले के साहूवाड़ी विधानसभा सीट के बारे में बताएंगे।
साहूवाड़ी विधानसभा सीट
साहूवाड़ी विधानसभा सीट महाराष्ट्र के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। बता दें कि यह विधनसभा क्षेत्र कोल्हापुर जिले में स्थित है। इस सीट में शौवाड़ी तालुका, कोडोली, कोटोली, पन्हाला राजस्व मंडल और पन्हाला नगर परिषद शामिल हैं। बता दे कि 1949 में जैसे-जैसे भारत का विस्तार हुआ, कोल्हापुर को पुनर्वितरित किया गया और साहूवाड़ी को भी इसमें शामिल किया गया था।
ये भी पढें : इस सीट पर है शिवसेना और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, समझें कोल्हापुर उत्तर सीट का सियासी गणित
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
2019 में जन सुराज्य शक्ति ने जीत दर्ज की
यह विधानसभा सीट महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2019 में जन सुराज्य शक्ति ने जीत दर्ज की थी। इस बार साहूवाड़ी विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह 20 नवंबर को जनता को तय करना है।
क्या है जातीय समीकरण?
साहूवाड़ी विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 12.08% है और अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या 791 है। वहीं इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 2.2% है। बता दे कि इस सीट पर ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 96.32% है।
ये भी पढें : इस सीट पर है शिवसेना और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, समझें कोल्हापुर उत्तर सीट का सियासी गणित
पिछले चुनावों का इतिहास
2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में साहूवाड़ी सीट से JSS के विनय कोरे ने जीत दर्ज की थी। जबकि 2014 चुनाव में शिवसेना के सत्यजीत पाटिल जीते थे।
20 नवंबर को होगा मतदान
288 सीट वाले महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे। वहीं विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है तो वही शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में लगी है।
