कोल्हापुर दक्षिण सीट पर कौन मारेगा बाजी? यहां कांग्रेस और भाजपा में है मुकाबला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी।
- Written By: शिवानी मिश्रा
कोल्हापुर दक्षिण सीट पर कौन मारेगा बाजी
Kolhapur : महाराष्ट्र में चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में है और जमकर एक दूसरे पर वार पलटवार कर रही हैं। इसी कड़ी में हम महाराष्ट्र विधनसभा की सभी सीटों के सियासी समीकरण जानने और बताने की कोशिश कर रहे हैं। इस क्रम में हम आज आपको कोल्हापुर जिले के कोल्हापुर दक्षिण विधानसभा सीट के बारे में बताएंगे।
कोल्हापुर दक्षिण विधानसभा
कोल्हापुर दक्षिण महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। बता दें कि साल 2008 के परिसीमन द्वारा ये विधानसभा बनी थी। इस विधानसभा में करवीर तहसील के कुछ हिस्से और कोल्हापुर नगर निगम के कुछ हिस्से शामिल हैं, दोनों कोल्हापुर जिले में ही आते हैं।
2019 में कांग्रेस ने मारी थी बाजी
2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कोल्हापुर दक्षिण सीट से कांग्रेस के रुतुराज पाटिल ने 140,103 जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के अमल महादिक 97,394 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
ये भी पढें: करवीर में कांग्रेस और शिवसेना के बीच है मुकाबला, समझे यहां का सियासी गणित
क्या है इस सीट का जातीय समीकरण?
कोल्हापुर दक्षिण विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 17.8% है और अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 0.63% है। वही इस विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 5.8% है।
कोल्हापुर दक्षिण विधानसभा में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 27.66% है और 72.36% शहरी मतदाता है।
इस सीट का सियासी समीकरण
अगर बात करें पिछले 6 प्रमुख चुनावों की तो इस सीट पर भाजपा 1 बार आगे रही थी , कांग्रेस 2 बार आगे रही थी , एनसीपी 1 बार आगे रही थी , सदाशिवराव दादोबा मंडलिक (स्वतंत्र) 1 बार आगे रहे थे और 1 बार शिवसेना आगे रही थी । ऐसे में इस सीट पर कौन आगे रहेगा ये कहना मुश्किल है। इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा में मुख्य मुकाबला है।
ये भी पढें: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इंडिया फैक्टर, 26 लाख भारतीय मूल के वोटर्स डालेंगे बड़ा इंपैक्ट
महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इस चुनाव में महा विकास अघाड़ी के तीन प्रमुख दल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के सामने लोकसभा चुनाव के परिणाम को दोहराने की चुनौती है तो वहीं महायुति में बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना (शिंदे) को अपनी सरकार बचाने के लिए कम से कम 145 सीट पर जीत दर्ज करनी होगी।
