Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Delhi Election Results : कौन हैं प्रवेश वर्मा? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को दी मात, बनेंगे दिल्ली के अगले सीएम!

अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को दिल्ली का अगला सीएम माना जा रहा है। ऐसे में लोग उनके राजनीतिक सफर के बारे में भी जानना चाहते है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 08, 2025 | 02:44 PM

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है और नतीजों में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। इसमें सबसे बड़ा उलटफेर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की चुनावी हार है और उन्हें हराने वाले प्रवेश साहिब सिंह वर्मा हैं। इस सीट से कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित भी चुनाव लड़ रहे थे। केजरीवाल को मात देने के बाद यह तय माना जा रहा है कि प्रवेश वर्मा दिल्ली के सीएम बनेंगे।

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह भाजपा के पूर्व नेता और पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनके चाचा आजाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। इसके अलावा वह 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मुंडका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।

1977 में जन्मे प्रवेश वर्मा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया।

2013 में राजनीति में प्रवेश

राजनीति में उनका प्रवेश 2013 में शुरू हुआ, जब उन्होंने महरौली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली विधानसभा में जीत हासिल की। सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, वे संसद सदस्यों के वेतन और भत्ते पर संयुक्त समिति के सदस्य रहे हैं। वे शहरी विकास पर स्थायी समिति में काम कर चुके हैं।

चलाया केजरीवाल हटाओ अभियान

2025 के दिल्ली चुनावों से पहले, प्रवेश वर्मा ने “केजरीवाल हटाओ, देश बचाओ” नामक एक अभियान शुरू किया, जिसमें मौजूदा आप प्रशासन की अपनी प्राथमिक प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करने की आलोचना की गई। अपने अभियान में उन्होंने दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की। इस दौरान उन्होंने प्रदूषण संबंधी चिंताओं, महिला सुरक्षा और नागरिक बुनियादी ढांचे के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने यमुना की सफाई का मुद्दा भी उठाया।

तीखे बयानों के लिए मशहूर

प्रवेश वर्मा अपने तीखे बयानों के कारण भी लगातार चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों के खिलाफ कठोर टिप्पणियां की थीं। उन्होंने 2022 में एक विशेष समुदाय के कारोबार का बहिष्कार करने को कहा था, जिसके बाद विवाद हुआ था।

राजनीति से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, 2023 में छठ पूजा से पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो में वह एक सरकारी अधिकारी से बहस कर रहे थे। वह अपने साहिब सिंह वर्मा के आदर्शों पर चलते हुए राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं। अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने दिल्ली की राजनीति में अहम मुकाम हासिल किया है। फिलहाल सबकी निगाहें उन पर टिकी हैं।

Who is pravesh verma who defeated arvind kejriwal will become next cm of delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2025 | 02:44 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • BJP
  • Delhi Assembly Elections
  • Parvesh Verma

सम्बंधित ख़बरें

1

बारिश में दिल्ली झील बनी, जिम्मेदार कौन? AAP नेता आतिशी ने BJP और CM रेखा गुप्ता पर किया वार

2

भद्रावती शहर की राजनीति में बड़ा बदलाव , बीजेपी की बढ़ती ताकत विपक्ष के लिए चुनौती

3

‘देश के दुश्मन बन गए हैं मोदी’, टैरिफ वार के बीच खड़गे का बड़ा बयान, बोले- खुद चीन में घुस गए पीएम

4

दिल्ली में फुलेरा पंचायत! मीटिंग में दिखे रेखा गुप्ता के पति…तो ‘आप’ खोला मोर्चा, पूछे 5 तीखे सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.