Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनार बांग्ला के नए सारथी बनेंगे सुवेंदु अधिकारी, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज सजेगा सत्ता का महामंच

West Bengal New CM: बंगाल में भाजपा की पहली सरकार के गठन के साथ ही 15 साल का टीएमसी शासन खत्म हो रहा है। सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 09, 2026 | 07:25 AM

अमित शाह के साथ सुवेंदु अधिकारी, फोटो- IANS

Follow Us
Close
Follow Us:

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस वक्त एक वो गवाह बनने जा रहा है जिसका इंतजार भाजपा ने दशकों से किया है। 9 मई 2026 की तारीख बंगाल के सियासी इतिहास में दर्ज होने वाली है क्योंकि पहली बार राज्य में भाजपा सरकार की कमान सुवेंदु अधिकारी संभालने जा रहे हैं।

आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोलकाता का सबसे मशहूर मैदान अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। शनिवार सुबह 10 बजे जब सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे तो वहां मौजूद हजारों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

भाजपा ने इस भव्य समारोह के लिए मैदान में 50 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले लोग आराम से बैठ सकें। समर्थकों की मानें तो यह आयोजन केवल एक शपथ ग्रहण समारोह नहीं है बल्कि यह उस 15 साल पुराने तृणमूल कांग्रेस के किले के ढहने की औपचारिक घोषणा है जिसने बंगाल की राजनीति को लंबे समय तक अपनी गिरफ्त में रखा था।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO

80 साल उनका ही विकास हुआ…अल्पसंख्यकों पर दिलीप घोष के बिगड़े बोल, बताया ‘क्रिमिनल’

बंगाल में अब होगा असली विकास! कोलकाता पहुंचे एकनाथ शिंदे ने डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा

नितिन नबीन से मिले CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण; बंगाल को लेकर कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के साथ जुटेंगे देशभर के दिग्गज

इस हाई प्रोफाइल समारोह को यादगार बनाने के लिए मेहमानों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद रहेंगे। इनके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी शामिल होने जा रहे हैं।

भाजपा ने लगभग इस कार्यक्रम के लिए 1 हजार वीवीआईपी कार्ड और गणमान्य व्यक्तियों के लिए लगभग 9 हजार इनविटेशन कार्ड भेजे हैं। यह जमावड़ा दिखाता है कि बंगाल की यह जीत दिल्ली की राजनीति के लिए कितनी अहमियत रखती है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है ताकि कोई कमी न रह जाए।

कलाकारों और उद्योगपतियों की भी होगी मौजूदगी

भाजपा ने इस समारोह के जरिए सोनार बांग्ला यानी स्वर्णिम बंगाल की अपनी सोच को भी पेश करने की कोशिश की है। मेहमानों की पहली बार जो लिस्ट तैयार की गई है, उसे राजनीति से इतर रखा गया है ताकि इसमें इंडस्ट्रियल और कल्चरल जुड़ाव दिखे। जाने-माने उद्योगपति संजय बुधिया और सज्जन भंजका जैसे कारोबारी नेताओं को न्योता भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: ‘जायंट किलर’ से जमीनी पकड़ तक…वो 5 कारण, जिससे सुवेंदु बने बंगाल के ‘अधिकारी’

साथ ही कल्चरल हस्तियों में से मशहूर डांसर और एक्ट्रेस ममता शंकर, लेखकों और कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा कई जज और रिटायर्ड जज भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। बंगाल के प्रतिष्ठित परिवारों और अनुभवी राजनेताओं के परिवारों को न्योता भेजकर पार्टी ने एक समावेशी माहौल बनाने की पहल की है। यह पहली बार है जब किसी शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति के साथ-साथ कला और व्यापार का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

West west bengal new cm suvendu adhikari oath ceremony details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 07:16 AM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • Suvendu Adhikari
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.