पश्चिम बंगाल में कल फिर होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, BJP के बटन पर लगाया था टेप
West Bengal Elections Repolling: चुनाव आयोग ने कहा कि दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों, डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान कराया जाएगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बंगाल चुनाव (फाइल फोटो) (Image- IANS)
West Bengal Repolling: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में दो मई को 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों तथा डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर और पर्यवेक्षकों से मिले रिपोर्टों के आधार पर 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के इन बूथों पर होगी वोटिंग
- 46-उत्तर येअरपुर एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
- 126-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 1
- 127-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
- 215-एकतारा मालय F.P. स्कूल, कमरा नं. 2
- 216-एकतारा मालय धोड़ा F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
- 230-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
- 231-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 2
- 232-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 3
- 128-देउला एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 1
- 142-घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नं. 2
- 214-एकतारा मालय F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
डायमंड हार्बर के इन बूथों पर दोबारा मतदान
- 117-बागदा जूनियर हाई स्कूल
- 179-चंदा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
- 194-हैंडेयपुर F.P. स्कूल
- 243-रायनगर F.P. स्कूल (कमरा नं. 2)
उम्मीदवारों को दी जाएगी लिखित सूचना
इलेक्शन कमीशन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदान क्षेत्र में डुगडुगी बजवाकर व्यापक प्रचार किया जाए तथा संबंधित उम्मीदवारों को लिखित रूप से दोबारा वोटिंग की तारीख के बारे में सूचित किया जाए। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी/पर्यवेक्षक को इस बारे में तत्काल सूचित करें और उनको कार्य करने का निर्देश दिया जाए।
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: स्ट्रांग रूम विवाद पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, बोले- ये हार का डर है, हेरफेर की बात सिर्फ नाटक
सम्बंधित ख़बरें
SBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी
TMC के फ्रीज बैंक खातों से हटेगा ताला? डोला सेन की याचिका पर सोमवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बंगाल में सियासी हलचल, सुवेंदु के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या में 2 गिरफ्तार, सामने आया TMC कनेक्शन!
Explainer: चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट से टकराएगी मोदी सरकार! 2029 चुनाव से क्या है कनेक्शन?
बता दें कि इन पोलिंग स्टेशनों पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग को इन जगहों पर कुछ गड़बड़ी की शिकायत भी मिली थी। पहले चरण के चुनाव में दोबारा मतदान की कोई सिफारिश नहीं की गई थी। पहले फेज का चुनाव 23 अप्रैल को हुआ था। इस बार पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 92 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। मतगणना 4 मई को की जाएगी।
