टीएमसी के चौका लगाने का दावा कर रहे हैं ये दो एग्जिट पोल, दीदी को बड़ी बढ़त तो भाजपा के लिए क्या?
West Bengal Exit Polls: पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। दो एग्जिट पोल्स को छोड़कर सभी ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। जानें पोल ऑफ पोल्स क्या कहते हैं
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी (कॉन्सेप्ट फोटो), सोर्स- नवभारत
West Bengal Exit Polls Results 2026: बंगाल में वोटिंग के दोनों चरणों के पूरे हो जाने के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तकरीबन सभी एक्जिट पोल बंगाल में दीदी की सत्ता ढह जाने का दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच पोल ऑप पोल्स ने मामले को और उलझा दिया है।
दो एग्जिट पोल को छोड़कर सभी पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की बात कह रहे हैं। केवल पीपुल्स पल्स और जनमत पोल्स ने भाजपा की सीटें टीएमसी से कम दिखाई हैं। इसी के साथ ही टीएमसी आलाकमान ने भाजपा की बढ़त वाले पोल्स के आंकड़ों को पूरी तरह से नकार दिया है।
पीपुल पल्स और जनमत के पोल्स क्या कहते हैं?
अगर पीपुल पोल्स और जनमत के आंकड़ों की मानें तो तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर बंगाल में सरकार बनाती हुए दिखाई दे रही है। पीपुल्स पल्स ने जहां टीएमसी को 177 से 187 सीटें जीतने का दावा कर रही है तो वहीं जनमत ने टीएमसी को 195 से 205 सीटें जीतने का अनुमान दिया है। दोनों ही पोल्स ने भाजपा को क्रमश: 95-110 और 80-90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
सम्बंधित ख़बरें
तालाब में कूदकर भागे जहांगीर खान के समर्थक…पुष्पा की रिहाई के लिए दे रहे थे धरना, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हिम्मत है तो इस्तीफा दो… TMC के बागी सांसदों को हुमायूं कबीर ने दी खुली चुनौती, ममता के लिए किया बड़ा ऐलान
West Bengal: TMC के बागी सांसदों को मिला नया ‘बॉस’, ज्योतिप्रकाश चटर्जी बने NCPI के नए अध्यक्ष
Bhabanipur Assembly Election Result: हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं ममता, कोलकाता हाईकोर्ट में दायर की याचिका
एग्जिप पोल्स जो भाजपा को दे रहे हैं सत्ता की कमान
तकरीबन सभी एग्जिट पोल बंगाल में भाजपा की सरकार बनते हुए दिखा रहे हैं। मैट्रिज ने भाजपा को 146 से 161 सीटें और टीएमसी को 125 से 140 सीटें जीतने की उम्मीद जताई है। प्रजा पोल्स ने भाजपा के 178 से 208 और पी मार्क ने 150 से 175 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही अन्य पोल्स भी भाजपा की बढ़त दिखा रहे हैं। कुल मिलाकर इन सभी पोल्स का सार देखें यानी पोल ऑफ पोल्स की बात करें तो दोनों पार्टियों में टक्कर कड़ी दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: एग्जिट पोल्स में खिला ‘कमल’, लेकिन ममता बनर्जी को क्यों नहीं है टेंशन? 2021 वाला ट्विस्ट दिलाएगा TMC को जीत!
टीएमसी आलाकमान की नकारे सभी आंकड़े
टीएमसी ने बंगाल के लिए किए गए सभी पोल्स को सिरे से नकार दिया है। टीएमसी राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। ब्रायन ने कहा कि साल 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव में भी ये अनुमान गलत साबित हुए थे। आंकड़े दिखाते हुए उन्होंने कहा कि इस समय भी एग्जिट पोल्स ने टीएमसी 143 से 162 सीटें और भाजपा को 115 से 147 सीटें दी थीं, जबकि टीएमसी ने 219 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। साकेत गोखले ने भी भाजपा को मिल रहे इन आंकड़ों पर असहमति जताई और कहा कि बंगाल में जनादेश साफ है, 4 मई को टीएमसी सरकार बनाती दिखाई दे रही है।
