-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- West Bengal Exit Poll Results Tmc Vs Bjp Mamata Banerjee Victory Claim
एग्जिट पोल्स में खिला ‘कमल’, लेकिन ममता बनर्जी को क्यों नहीं है टेंशन? 2021 वाला ट्विस्ट दिलाएगा TMC को जीत!
- Written By: अर्पित शुक्ला
West Bengal Exit Poll: बंगाल एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बहुमत का अनुमान है, जबकि ममता बनर्जी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ जीत का दावा किया है। 2021 के नतीजों को देखते हुए सस्पेंस बरकरार है। फैसला 4 मई को।

ममता बनर्जी(Image- Social Media)
West Bengal Exit Poll Results: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद अब सबकी नजरें 4 मई पर टिकी हैं। एग्जिट पोल राज्य में बदलाव के संकेत दे रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी पूरी तरह आत्मविश्वास में नजर आ रही हैं। वोटिंग के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विक्ट्री साइन दिखाया और कहा, “वो हार रहा है, टू-थर्ड मेजॉरिटी मेरी।” यानी टीएमसी की दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा किया गया है।
वहीं, भाजपा खेमे में एग्जिट पोल को लेकर अंदर ही अंदर उत्साह देखा जा रहा है। प्रवक्ताओं के चेहरे जरूर खिले हुए हैं, लेकिन खुलकर जश्न मनाने से बचा जा रहा है, जिसकी एक खास वजह भी है।
टीएमसी बहुमत से पीछे नहीं रहेगी
चुनावी विश्लेषक के तौर पर लंबे समय तक पहचान रखने वाले योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब वे सक्रिय रूप से चुनाव विश्लेषण नहीं करते, इसलिए चुप थे। लेकिन पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल देखने के बाद उनका मानना है कि अगर चुनाव निष्पक्ष रहे, तो टीएमसी बहुमत से पीछे नहीं रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
‘अब बहुत हो चुका है’, भड़काऊ भाषण पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की हुमायूं कबीर को सख्त चेतावनी, FIR दर्ज
Bhabanipur Assembly Election Result: हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं ममता, कोलकाता हाईकोर्ट में दायर की याचिका
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
क्यों टेंशन में नहीं है TMC?
दरअसल, इस चर्चा के पीछे एक वायरल तस्वीर भी है, जिसे ममता समर्थक और कुछ पत्रकार शेयर कर रहे हैं। इसमें 2021 और 2024 के पश्चिम बंगाल विधानसभा और लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल्स का डेटा दिखाया गया है। 2021 में लगभग सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। कुछ एजेंसियों ने तो भाजपा की सरकार बनने का अनुमान तक लगा दिया था और 120 से 192 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन असल नतीजों में ममता बनर्जी को बड़ी जीत मिली थी।
ज्यादातर एग्जिट पोल में BJP को बढ़त
अब अगर पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल्स पर नजर डालें, तो कई एजेंसियों ने बीजेपी को बढ़त में दिखाया है। मैट्रिज के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी को 125 से 140 सीटों का अनुमान है। वहीं, CHANAKYA STRATEGIS ने बीजेपी को 150 से 160 सीटें और टीएमसी को 130 से 140 सीटें दी हैं। ज्यादातर एजेंसियों ने बीजेपी की जीत का अनुमान जताया है। अगर सभी एग्जिट पोल्स का औसत निकाला जाए, तो बीजेपी को करीब 152 सीटें और टीएमसी को लगभग 134 सीटें मिलती दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें- ममता की उम्मीद या भाजपा का उदय? इस इकलौते एग्जिट पोल में TMC को मिली बढ़त, बाकी 4 में BJP को बहुमत
कुल मिलाकर एग्जिट पोल्स पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने की ओर इशारा कर रहे हैं, जबकि ममता बनर्जी के सत्ता से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम नतीजों के लिए 4 मई का इंतजार करना होगा।
West bengal exit poll results tmc vs bjp mamata banerjee victory claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 02:12 PMKangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Aug 03, 2026 | 02:09 PMपूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Aug 03, 2026 | 02:05 PMबेसा नगर पंचायत में PWD की बड़ी लापरवाही: जानलेवा गड्ढों से बेहाल सड़कें, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
Aug 03, 2026 | 02:02 PMBreastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Aug 03, 2026 | 02:01 PMअभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
Aug 03, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














