West Bengal Elections: बंगाल में थमा चुनावी प्रचार, 29 अप्रैल को होगा मतदान, जानें क्या हैं सुरक्षा के इंतजाम
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा चुका है। दूसरे चरण की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को महामुकाबला होगा। इस चुनाव में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी की साख दांव पर लगी है।
- Written By: प्रिया जैस
नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी (सौजन्य-IANS)
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए चुनावी प्रचार आज सोमवार शाम को थम गया है। इस चुनावी प्रचार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घुसपैठ, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाते हुए वोटर्स से कई लुभावने वादे किए।
बंगाल चुनाव (West Bengal) के इस दूसरे चरण में राज्य के 142 विधानसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जिसमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाओं और 792 तृतीय-लिंग के मतदाताओं समेत कुल 3,21,73,837 मतदाता मतदान के पात्र हैं। दूसरे चरण के लिए 41,001 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। सभी पोलिंग बूथों की गतिविधियों का वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रचार अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने TMC पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) को घुसपैठियों का अड्डा बनाने का आरोप लगाया। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा विभाजनकारी राजनीति में लिप्त है और वह मछली एवं अंडे के सेवन को हतोत्साहित कर रही है। निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया है। चुनाव के दौरान सात जिलों में केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियों को तैनात किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री नितेश राणे जाएंगे जेल! कीचड़ फेक मामले में कोर्ट ने सुनाई 1 माह जेल की सजा, महाराष्ट्र में सियासी तूफान
महोबा भाजपा में भारी हड़कंप! पूर्व महिला मंत्री ने जिला अध्यक्ष पर लगाए संगीन आरोप, फेसबुक लाइव के जरिए रखी बात
भय नहीं…भाजपा चाहिए! चुनाव प्रचार खत्म होते ही बंगाल के नाम PM मोदी का पत्र, लिखा- अब बदलाव होकर रहेगा
बंगाल चुनाव: ‘वैगन आर से आए और शीशमहल की पार्किंग में पहुंच गए’, केजरीवाल पर गरजे राहुल गांधी; देखें VIDEO
कुल 142 सामान्य पर्यवेक्षक, 95 पुलिस पर्यवेक्षक और 100 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए कैमरों से लैस ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। कोलकाता में केंद्रीय बलों की 273 कंपनियों के साथ सबसे अधिक तैनाती है। दूसरे चरण के चुनाव में जिन विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाने हैं, उनमें भांगर में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार, जबकि गोघाट में सबसे कम पांच प्रत्याशी हैं।
यह भी पढ़ें – भय नहीं…भाजपा चाहिए! चुनाव प्रचार खत्म होते ही बंगाल के नाम PM मोदी का पत्र, लिखा- अब बदलाव होकर रहेगा
उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होना है, उनमें ममता भी शामिल हैं। ममता भवानीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर उन्हें भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से कड़ी चुनौती मिल रही है। कोलकाता पोर्ट में वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता फिरहाद हकीम का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह से है।
अल्पसंख्यक बहुल इस निर्वाचन क्षेत्र को मध्य कोलकाता में सत्तारूढ़ पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अन्य महत्वपूर्ण सीटों में भाटपारा, जगतदल और बैरकपुर, बनगांव, दमदम, संदेशखाली, हिंगलगंज, राणाघाट उत्तर, राणाघाट दक्षिण, रासबिहारी, यादवपुर और बेलीगंज शामिल हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
