ज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार देगी भारत रत्न? हिमंता बिस्वा सरमा बोले- SIR के लिए देश उनका योगदान नहीं भूलेगा
Himanta Biswa Sarma News: असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बंगाल में 200+ सीटें जीतने का दावा किया और CEC के लिए 'भारत रत्न' मांगा। वहीं कपिल सिब्बल ने SIR प्रक्रिया पर तंज कसते हुए आयोग की आलोचना की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त (फोटो- सोशल मीडिया)
Himanta Biswa Sarma on CEC Gyanesh Kumar: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने पार्टी उम्मीदवारों पर हमले किए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा असम में 100 और पश्चिम बंगाल में 200 सीटें जीतेगी। साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते हुए कहा कि देश SIR लागू करने में उनके योगदान को नहीं भूलेगा और इसे असम में भी लागू किया जाना चाहिए।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच ममता बनर्जी के जीत के दावे पर पलटवार करते हुए सरमा ने कहा कि उनके बयान हार से पहले की झलक दिखाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी के भाषण का लहजा बदल गया है। सरमा ने भरोसा जताया कि भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतकर 4 मई को राज्य में सरकार बनाएगी।
आजादी के बाद पहली बार सबसे अधिक मतदान
इससे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने दोनों राज्यों के मतदाताओं को इस ऐतिहासिक भागीदारी के लिए सराहा।
सम्बंधित ख़बरें
ममता की हैट्रिक या BJP का उदय…बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक वोटिंग के क्या मायने? हर बार मिले हैं अलग नतीजे
‘मुझे कुर्सी नहीं, BJP का अंत चाहिए’, पहले चरण के रुझानों के बाद ममता बनर्जी के बदले तेवर; दिया बड़ा संकेत
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
डूब चुका भ्रष्टाचार का सूरज, अमित शाह ने ममता सरकार पर बोला हमला! वीडियो शेयर कर TMC को दिखाया बाहर का रास्ता
#WATCH | Kamarhati, West Bengal | Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma says, “…After th BJP government is formed in West Bengal, we will teach a lesson to those who attacked the candidates of the BJP…BJP will win 100 seats in Assam and 200 in West Bengal…” He further… pic.twitter.com/G3oaKPAsB7 — ANI (@ANI) April 23, 2026
कपिल सिबल ने कसा तंज
वहीं, पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोगों को उनके मतदान अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को ‘पद्म भूषण’ दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- ममता की हैट्रिक या BJP का उदय…बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक वोटिंग के क्या मायने? हर बार मिले हैं अलग नतीजे
बंगाल में रिकॉर्ड मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर वोट डाले गए। रात 10 बजे तक पश्चिम बंगाल में 92.66 प्रतिशत और तमिलनाडु में 85.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ चुका है।
