NEET प्रदर्शन में कूदीं हिमंत सरकार के मंत्री की बेटी, CM से पूछा गया सवाल, तो मिला चौंकाने वाला जवाब- VIDEO
Assam Minister Daughter Protest: असम के गुवाहाटी में नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन में असम सरकार में मंत्री की बेटी विरोध प्रदर्शन करते नजर आईं। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: मनोज आर्या
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा,
Assam Minister Daughter NEET Protest: असम के गुवाहाटी में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हाल ही बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन ने तब राजनीतिक मोड़ ले लिया जब असम के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री और असम गण परिषद (AGP) के नेता केशव महंत की बेटी डिबिसा भी प्रदर्शन में शामिल हो गईं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो खूब शेयर किए गए हैं जिनमें कहा जा रहा है कि डिबिसा विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रही हैं और प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही हैं।
इस मामले पर अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। आज रविवार, 26 जुलाई को मीडिया को संबोधित करते हुए अपने कैबिनेट साथी के सपोर्ट में सामने आए। उन्होंने कहा कि केशव महंत पर उनकी बेटी के प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए हमला या ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए, उन्होंने तर्क दिया कि बड़े बच्चों की पॉलिटिकल सोच उनके माता-पिता से अलग हो सकती है।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें केशव महंत पर उनकी बेटी के प्रोटेस्ट के लिए हमला या ट्रोल करना चाहिए। हो सकता है कि वह अपने पिता की पॉलिटिकल सोच को न मानती हो। कल जब मेरा बेटा लॉ की प्रैक्टिस करेगा, तो वह किसी ऐसे व्यक्ति का बचाव कर सकता है जिसे मैं पसंद नहीं करता। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पिता को उनके बड़े बच्चों की राजनीतिक पसंद या सार्वजनिक कामों के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत होगा। उन्होंने कहा कि एक बार बच्चे बड़े हो जाते हैं, तो उन्हें अपने फैसले लेने का हक होता है और उन फैसलों को उनके माता-पिता से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-ताशों संग मनी खुशी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी! पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक, देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
स्मृति ईरानी से धर्मेंद्र प्रधान तक, 12 साल में बदले 4 मंत्री; हमेशा विवादों में क्यों रहा शिक्षा मंत्रालय?
New video of Assam Minister Keshab Mahanta’s daughter goes viral now from the CJP’s Protest in Guwahati, questioning the Government. Previously, her Minister Father stated that she was lured to the protest by her friends in the pretext of tuition. In the other video, she was… pic.twitter.com/wX452kyGO5 — atanu bhuyan (@atanubhuyan) July 24, 2026
मैं उनसे मिलकर बात करुंगा- मुख्यमंत्री
वहीं, इस मुद्दे पर बोलते हुए हुए उन्होंने आगे कहा कि वह विरोध के दौरान डिबिसा के लगाए गए नारों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगली बार जब वे मिलेंगे तो वह उनसे व्यक्तिगत तौर पर बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उनके लगाए गए नारों से सहमत नहीं हूं। जब मैं अगली बार उनसे मिलूंगा, तो मैं उनसे इस बारे में जरूर बात करूंगा और उन्हें यह समझाने की कोशिश करूंगा कि उन्होंने जो कहा वह सही नहीं था।
VIDEO | In view of the videos of Assam minister Keshab Mahanta’s daughter joining a protest against irregularities in the NEET exam, Chief Minister Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) says that his Cabinet colleague should not be trolled as “she may not follow her father’s… pic.twitter.com/K40sspxlWb — Press Trust of India (@PTI_News) July 26, 2026
यह भी पढ़ें: PMO के उस अहम इनपुट में क्या था? जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को देना पड़ा इस्तीफा, जानिए अंदर की पूरी खबर
गुवाहाटी में यह विरोध परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर किया गया था और इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई थी। इस मुद्दे पर केशव महंत की तरफ से तुरंत कोई रिएक्शन नहीं आया। न्यूज़ एजेंसी PTI ने बताया कि असम के मंत्री से उनके जवाब के लिए संपर्क करने की कोशिशें नाकाम रहीं। गौरतलब है कि शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे चुके हैं।
