Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आईपीएस अजय पाल शर्मा की धमकी के बाद टीएमसी कैंडिडेट ने दी खेला खत्म करने की चुनौती, कौन हैं जहांगीर खान?

Who is Jahangir Khan: पश्चिम बंगाल के फाल्टा में चुनावी सरगर्मी के बीच यूपी के चर्चित आईपीएस अजय पाल शर्मा और टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जानिए कौन हैं जहांगीर खान।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Apr 28, 2026 | 01:27 PM

जहांगीर खान और अजय पाल शर्मा (फाइल फोटो), सोर्स- नवभारत डिजाइन

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले दक्षिण 24 परगना का फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र एक बड़े शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन गया है। उत्तर प्रदेश के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने यहां पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया है।

आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा और ममता बनर्जी के उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच सीधा टकराव देखने को मिल रहा है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब आईपीएस अधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे उम्मीदवार के परिवार को सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आए।

‘बाद में पछताना न पड़े; आईपीएस अजय पाल शर्मा की चेतावनी

दक्षिण 24 परगना के संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रहे आईपीएस अजय पाल शर्मा को शिकायत मिली थी कि टीएमसी उम्मीदवार के समर्थक मतदाताओं को धमका रहे हैं। इसके बाद शर्मा सीधे जहांगीर खान के घर पहुंचे और उनके परिजनों से कहा, “उन्हें ठीक से बता दो- हमें बार-बार खबरें मिल रही हैं कि उनके लोग धमकियां दे रहे हैं, हम इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

Exit Poll 2026: कब आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे? पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में इस बार हुआ बंपर मतदान

यूपी के सिंघम की बंगाल में दहाड़, पुलिस ऑब्जर्वर बनते ही एक्शन में आया ये आईपीएस, जानिए कौन हैं अजय पाल शर्मा?

नवभारत संपादकीय: अब बंगाल चुनाव के दूसरे चरण पर नजरें, नतीजे तय करेंगे 2029 की दिल्ली का रास्ता?

बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO

उन्होंने वीडियो में स्पष्ट रूप से कहा कि अगर चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी हुई तो वे ‘अच्छे से खबर लेंगे’ और तब बाद में पछताने या अफसोस करने का कोई मौका नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि अजय पाल शर्मा अपनी सख्त कार्यशैली के कारण ‘यूपी के सिंघम’ के नाम से मशहूर हैं।

‘खेला हम खत्म करेंगे’, जहांगीर खान का पलटवार

आईपीएस अधिकारी की इस चेतावनी पर टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने एक जनसभा के दौरान फिल्मी अंदाज में पलटवार किया है। खान ने कहा, “पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त, अभी तो खेल शुरू हुआ है।” उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बलों को ‘भाजपा का दलाल’ करार देते हुए कहा कि वे इन बलों की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यहां की हर महिला ‘मां दुर्गा’ का रूप है और उन्हें पता है कि ‘असुरों’ का वध कैसे करना है। खान ने चुनौती देते हुए कहा कि ‘खेला’ भले ही उन्होंने शुरू किया हो, लेकिन खत्म हम करेंगे।

कौन हैं जहांगीर खान? बीजेपी के आरोप और टीएमसी का बचाव

41 वर्षीय जहांगीर खान फाल्टा से टीएमसी के उम्मीदवार हैं और उनकी कुल संपत्ति करीब 2.1 करोड़ रुपये है। हालांकि उनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं है, लेकिन भाजपा ने उन्हें अभिषेक बनर्जी का ‘दाहिना हाथ’ और एक शक्तिशाली सिंडिकेट का हिस्सा बताया है।

बीजेपी का आरोप है कि खान जमीन हड़पने, तस्करी और चुनाव में धांधली जैसे अपराधों में लिप्त गिरोह चलाता है और इसी के दम पर 2024 में उसने धांधली कर 89% वोट हासिल किए थे। टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें चुनाव से पहले भ्रम पैदा करने की कोशिश बताया है।

अखिलेश यादव और टीएमसी ने उठाए ‘एजेंट’ होने के सवाल

इस पूरे मामले ने अब राष्ट्रीय राजनीति का रूप ले लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में ऑब्जर्वर के नाम पर भाजपा ने अपने ‘आजमाए हुए एजेंटों’ को भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सही समय आने पर इन अधिकारियों के आपराधिक कृत्यों की गहन जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपी के सिंघम की बंगाल में दहाड़, पुलिस ऑब्जर्वर बनते ही एक्शन में आया ये आईपीएस, जानिए कौन हैं अजय पाल शर्मा?

वहीं टीएमसी ने भी अजय पाल शर्मा की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ बताया और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा ऐसे अधिकारियों की तैनाती मतदाताओं को डराने के लिए की गई है। फिलहाल, फाल्टा में दोनों पक्षों के बीच तनाव चरम पर है और सभी की नजरें 29 अप्रैल को होने वाले मतदान पर टिकी हैं।

West bengal election 2026 jahangir khan vs ips ajay pal sharma controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 01:27 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • TMC
  • West Bengal
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.