‘जो चीज गलत है उसे बताना जरूरी…’, मुलायम की बहु ने पहले जलाया सपा का झंडा और अब दिखाया पूरी पार्टी को आइना
Samajwadi Party Flag Burning Controversy: अपर्णा यदाव का एक बड़ा बयान सामने आाय है। उन्होंने कहा कि हम बिलकुल परिवार के हैं और वह चीज कोई बदल नहीं सकता है लेकिन जो चीज गलत है उसे बताना भी जरूरी है।
- Written By: सजल रघुवंशी
अपर्णा यादव (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Aparna Yadav Statement On SP Flag Burning Controversy: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया के सवाल पूछने पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नारी शक्ति अधिनियम पास नहीं हुआ है जिसके चलते महिलाओं में काफी ज्यादा आक्रोश है। हमने भी अपने आक्रोश को प्रकट किया है। वह किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आक्रोश नहीं था।
अपर्णा यादव ने अपने बयान में यह भी कहा कि हम बिलकुल परिवार के हैं और वह चीज कोई बदल नहीं सकता है लेकिन जो चीज गलत है उसे बताना भी जरूरी है वरना चीजें सही नहीं होगी।
अपर्णा यादव ने सपा और कांग्रेस के झंडे जलाए थे
लखनऊ में भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानसभा के सामने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों दलों के झंडे जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा था कि विपक्ष महिला आरक्षण के मुद्दे पर सिर्फ दिखावा कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- समर्थक भी पार्टी की कार्यशैली से शर्मिंदा महसूस कर रहे
अपर्णा यादव ने विपक्ष पर लगाए थे बड़े आरोप
अपर्णा यादव ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि आम परिवारों की महिलाएं आगे बढ़कर संसद तक पहुंचें। उनके अनुसार यह पार्टियां परिवारवाद को ही बढ़ावा देती हैं और ‘नारी शक्ति’ उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि महिला आरक्षण कानून के लिए उन्होंने गंभीर प्रयास किए, लेकिन लोकसभा में जो हुआ वह कलंकित करने वाला है।
यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘खाकी’ का कहर: THAR ने रिटायर्ड रजिस्ट्रार को कुचला; गाड़ी छोड़ भागे पुलिसकर्मी
मुलायम यादव के परिवार से हैं अपर्णा
बता दें कि अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा और प्रतीक ने साल 2011 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। अपर्णा यादव ने 19 जनवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की थी।
