TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, बंगाल के दो अलग-अलग थानों में FIR दर्ज; जानें क्या है पूरा मामला
West Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पश्चिम बंगाल के दो अलग-अलग जिलों में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी (सोर्स-सोशल मीडया)
Abhishek Banerjee FIR: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल के दो अलग-अलग जिलों में दो पुलिस थानों में अलग-अलग आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। एक शिकायत चुनाव बाद हिंसा भड़काने वाले कथित बयानों को लेकर दर्ज की गई है।
तो वहीं दूसरी शिकायत दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर थाने में भाजपा नेता अविजीत दास उर्फ बॉबी ने दर्ज कराई है। अविजीत दास वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में डायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार रह चुके हैं।
दो नए मामलों से बढ़ीं अभिषेक की मुश्किलें
उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में आए चक्रवात अम्फान के बाद राहत सामग्री वितरण में भ्रष्टाचार हुआ था, जिसमें अभिषेक बनर्जी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
TMC का बहुत बड़ा फैसला! सायोनी घोष की युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस नेता को सौंपी तृणमूल युवा की कमान
सिर कटा सकते हैं, पर RSS से समझौता नहीं… कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर राहुल गांधी ने भरी हुंकार
ममता दीदी को अब तक का सबसे बड़ा झटका! सुदीप बंदोपाध्याय हुए बागी तो भड़के कल्याण बनर्जी, कहा- चले गए तो चले गए
बागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल
तीन दिन, तीन मामले में अभिषेक से पूछताछ
इसी बीच अभिषेक बनर्जी को 14 से 16 जून तक लगातार तीन दिनों में तीन अलग-अलग मामलों में सीआईडी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना होगा। इनमें विधानसभा से जुड़े दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी, शिक्षक भर्ती घोटाला और चुनाव पूर्व दिए गए बयानों से जुड़े मामले शामिल हैं। इससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
CID-ED के रडार पर अभिषेक
15 जून को उन्हें कोलकाता के साल्ट लेक स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में कथित करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले (कैश-फॉर-स्कूल-जॉब) मामले में पूछताछ के लिए उपस्थित होना होगा। ईडी ने उन्हें 3 जून को समन जारी किया था।
ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह पुलिस और केंद्रीय बलों ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर मारा छापा, मदन मित्रा के यहां भी पहुंची ED
अमित शाह को कथित धमकी के मामले में CID करेगी पूछताछ
वहीं 16 जून को अभिषेक बनर्जी एक बार फिर सीआईडी मुख्यालय में पेश होंगे, जहां विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने और हिंसा भड़काने के आरोपों से जुड़े मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में सीआईडी ने गुरुवार शाम उन्हें नोटिस जारी किया था।
