बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत यह बड़े नाम शामिल
Bengal Election: बंगाल चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच, पहले चरण को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
- Written By: सजल रघुवंशी
राहुल गांधी, सोनिया गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Congress Star Campaigner List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच, पहले चरण को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पार्टी ने इस सूची में राष्ट्रीय से लेकर राज्य स्तर तक के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है, जो चुनावी मैदान में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।
लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रमुख रूप से प्रचार की कमान संभालेंगे। इनके अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
लिस्ट में यह नाम शामिल
स्टार प्रचारकों की सूची में सुभाष सरकार, बीके हरिप्रसाद, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अधीर रंजन चौधरी जैसे नेताओं को भी जगह दी गई है। इसके अलावा, सूची में सलमान खुर्शीद, शशि थरूर, सचिन पायलट, दीपा दासमुंशी, सैयद नसीर हुसैन, प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य, डीपी राय, ईशा खान चौधरी, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद, गौरव गोगोई, केएल शर्मा को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही, इमरान प्रतापगढ़ी, इमरान मसूद, सुदीप रॉय बर्मन, कन्हैया कुमार, अलका लांबा, उदय भानु चिब, बीपी सिंह, अंबा प्रसाद, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, शकील अहमद खान, मोहम्मद अजहरुद्दीन, दीपिका पांडेय सिंह, अमिताभ चक्रवर्ती, मनीष तमांग और इरफान अंसारी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब
The Indian National Congress announced its 40 star campaigners for West Bengal’s first-phase Assembly elections on 23 April 2026. Leaders including Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Mallikarjun Kharge, and Shashi Tharoor will campaign across the state. pic.twitter.com/4FxA7Hhx4t — IANS (@ians_india) April 6, 2026
भाजपा भी जारी कर चुकी है लिस्ट
बता दें कि इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सांसदों और फिल्म जगत की हस्तियों तक के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: धम से गिर गया विपक्ष का महाभियोग प्रस्ताव…मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल रहेगा जारी
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
