Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वायनाड उपचुनाव : आज नामांकन भरेंगी प्रियंका गांधी, सोनिया, खरगे और राहुल भी होंगे मौजूद

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड से अपना नामांकन दाखिल करेंगी और इस मौके पर पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 23, 2024 | 08:23 AM

प्रियंका गांधी-राहुल गांधी (सोर्स: एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : आज यानी बुधवार 23 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगी और इस मौके पर पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

पार्टी सूत्रों की मानें तो आज नामांकन से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे एक रोडशो करेंगे। प्रियंका गांधी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे। लगभग दो किलोमीटर लंबा रोड शो सुबह 11 बजे यहां कलपेट्टा में नए बस स्टैंड से शुरू होगा।

यहां पढ़ें – आज BRICS समिट से अलग PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की होगी मुलाकात, 2 साल बाद होगी बातचीत

सम्बंधित ख़बरें

हैदराबाद वाली परेशानी बर्बाद कर देगी…ओवैसी से डरे मल्लिकार्जुन खड़गे? सामने आया ‘सीक्रेट’ मैसेज वाला VIDEO

PM मोदी का फ्लाइट टिकट कैंसिल… कांग्रेस ने क्यों पीएम के लिए किया था बुक? ट्वीट से बढ़ा सियासी ट्विस्ट

कांग्रेस विधायक की करतूत वायरल, रोहित बोहरा विधानसभा में कर रहे थे अश्लील इशारा, Video देखें

कांग्रेस की जबरदस्त जीत… तेलंगाना निकाय चुनाव में 1300 से अधिक वार्डों में जीती, बीजेपी का क्या हुआ हाल?

वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा जब आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के समय रोडशो करेंगी तो उस दौरान पार्टी अथवा सहयोगी दलों के झंडों के इस्तेमाल पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

जानकारी दें कि वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं।वहीं बहन प्रियंका के वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले कहा राहुल गांधी ने कहा कि वह इस क्षेत्र के लिए अपनी बहन से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकते।

यहां पढ़ें –  क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए आगे आए CM नीतीश कुमार

वहीं लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद, जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी।

ऐसे में निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनेंगी तथा यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य – सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे। वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आगामी 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के मतदान के साथ होगा। वहीं मतगणना 23 नवंबर को होगी।

 

Wayanad by election priyanka gandhi will file nomination today sonia kharge and rahul will also be present

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2024 | 08:18 AM

Topics:  

  • Congress
  • Priyanka Gandhi
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.