Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी उपचुनाव: शंखनाद से पहले एक बार फिर से अखिलेश यादव को सताने लगा इस बात का डर, जानिए क्या है वजह?

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर कभी भी चुनावी शंखनाद हो सकता है। बीजेपी इस उपचुनाव में जीत दर्ज कर लोकसभा चुनाव में सपा को मिली बढ़त को तुक्का साबित करना चाहती है, तो वहीं सपा बीजेपी को मात देकर यह दिखाना चाहती हैं कि जो 'पीडीए' की बात करेगा उसे ही जनता का साथ मिलेगा। लेकिन चुनाव की घोषणा से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को एक डर भी सताने भी लगा है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 02, 2024 | 05:39 PM

अखिलेश यादव [स्रोत: सोशल मीडिया]

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर कभी भी चुनावी शंखनाद हो सकता है। जिसके लिए सपा और बीजेपी दोनों ही जमकर तैयारियों में जुटी हुई हैं। बीजेपी इस उपचुनाव में जीत दर्ज कर लोकसभा चुनाव में सपा को मिली बढ़त को तुक्का साबित करना चाहती है, तो वहीं सपा बीजेपी को मात देकर यह दिखाना चाहती हैं कि जो ‘पीडीए’ की बात करेगा उसे ही जनता का साथ मिलेगा। लेकिन चुनाव की घोषणा से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को एक डर भी सताने भी लगा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही उपचुनाव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की आशंका जता चुके हैं। जिसके बाद पार्टी ने इसे रोकने के लिए बड़े स्तर पर रणनीति तैयार की है। इसके तहत वोटर लिस्ट को लेकर प्रदेश की सभी इकाइयों को अलर्ट कर दिया गया है। बूथ स्तर पर मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। अखिलेश यादव ने इस बाबत पार्टी की सभी यूनिट्स को वोटर लिस्ट पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:- यूपी उपचुनाव: राजभर के लिए ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल, सवाल कई, मलाल नहीं

सम्बंधित ख़बरें

‘सैफई में होता था नंगा नाच’, गोरखपुर महोत्सव के मंच से मंत्री जयवीर सिंह ने सपा सरकार पर बोला तीखा हमला

राजनीतिक है अखिलेश का मंदिर…सपा मुखिया ने शेयर किया ‘केदारेश्वर’ का VIDEO, तो टूट पड़े निषाद और बीजेपी

’46 लाख लोग स्वर्ग-नर्क में हैं, उन्हें तो सिर्फ अखिलेश ही वापस ला सकते हैं’ राजभर ने सपा मुखिया पर कसा तंज

यूपी में टूट रही समाजवादी पार्टी…भाजपा में आना चाहते हैं सपा विधायक, केशव मौर्य ने खोली सियासी परत

वोटर लिस्ट पर सपा का फोकस

अगर वोटर लिस्ट में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका है या किसी तरह की खामी पाई जाती है तो उसे तुरंत हटाया जाएगा। सपा अध्यक्ष ने आशंका जताई है कि उपचुनाव में सपा समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं, ऐसे में बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट की निगरानी की जाए। इस संबंध में सपा ने तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई है जो सभी शिकायतों के निवारण पर काम करेगी।

अखिलेश यादव ने बनाई रणनीति

अगर बूथ स्तर पर या किसी क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाए जाने में कोई खामी पाई जाती है तो सपा पदाधिकारी तुरंत सपा कार्यालय में तीन सदस्यीय टीम को सूचित करेंगे। जिसके बाद सपा की टीम चुनाव आयोग से शिकायत कर उसका समाधान कराएगी। इस संबंध में सपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से भी मिल चुका है।

इन सीटों पर होना है उपचुनाव

बता दें कि यूपी की दस विधानसभा सीटों करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, खैर, मीरापुर और सीसामऊ पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। इनमें से नौ सीटें विधायकों के सांसद बन जाने से खाली हुई हैं, जबकि एक सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी के दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने से खाली हुई है। इन दस सीटों में से पांच सीटें सपा, तीन भाजपा और एक-एक रालोद व निषाद पार्टी के पास थीं।

यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव में मिला ‘धोखा’ फिर भी बीजेपी तलाश रही मौका, नकवी ने मुसलमानों से की समर्थन की अपील

Up by election akhilesh yadav is once again worried before the announcement of the election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 05:39 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Samajwadi Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.