- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up By Election Grapes Are Sour Situation For Om Prakash Rajbhar
यूपी उपचुनाव: राजभर के लिए ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल, सवाल कई, मलाल नहीं
यूपी में चाय की चौपाटी पर चर्चा में अगर सियासत मुद्दा न बने तो उसे सूरज के बिना लाल हुए सांझ ढलने की संज्ञा दी जाती है। पर ऐसा न तो मुमकिन है, न ही कभी देखने को मिलता है। गुरुवार को भी यहां की सियासत से जुड़ी एक ऐसी ही ख़बर सामने आई। ख़बर का आधार सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बयान है। जिसके बाद लोगों को चौपाटी पर चर्चा का विषय मिल गया है और हमें आप तक पहुंचाने के लिए कहानी।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
लखनऊ: मुल्क के सबसे बड़े सूबे की सियासत भी सबसे बड़ी होना लाज़मी है। यहां अगर किसी एक दिन राजनीति से जुड़ी कोई बड़ी ख़बर सामने न आए तो लगता है कि कुछ अधूरा सा है। चाय की चौपाटी पर चर्चा में अगर सियासत मुद्दा न बने तो उसे सूरज के बिना लाल हुए सांझ ढलने की संज्ञा दी जाती है। पर ऐसा न तो मुमकिन है, न ही कभी देखने को मिलता है। गुरुवार को भी यहां की सियासत से जुड़ी एक ऐसी ही ख़बर सामने आई। ख़बर का आधार सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बयान है। जिसके बाद लोगों को चौपाटी पर चर्चा का विषय मिल गया है और हमें आप तक पहुंचाने के लिए कहानी।
भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर बुधवार, 29 अगस्त को अतरौलिया विधानसभा पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम पूरे प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। गांव-गांव में लोगों को भेजकर तरीका सीख रहे हैं, कोई भी नेता चुनाव लड़ रहा है तो उसका तरीका सीखा रहे हैं, ताकि हम अभी से चलते रहेंगे तो लोगों में आपसी भाईचारा बना रहेगा, लोग आपस में जुड़ेंगे।
यह भी पढे़ें :- मंत्रियों की फौज उपचुनाव में कराएगी बीजेपी की मौज या सपा-कांग्रेस भरेगी चौकड़ी बेलौस
सम्बंधित ख़बरें
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
बंगाल चुनाव: बुधवार को 142 सीटों पर संग्राम, कोलकाता और 24 परगना में किसकी होगी जीत? जानें मुख्य चुनावी समीकरण
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
अब सूबे में जब उपचुनाव का माहौल चल रहा है ऐसे में पंचायत चुनाव जो कि करीब 1.5 साल बाद होना है आप उसकी तैयारी करोगे तो बातें तो बनेंगी। लेकिन राजभर के साथ एक बात यह बड़ी अच्छी है कि वह बातें बनने से पहले अपने बारे में खुद ही बातें बना लेते हैं। जिसे कुछ एक लोग तो ‘आत्मनिर्भर’ अभियान का हिस्सा भी बताते हैं। दरअसल, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि सुभासपा को भाजपा ने हाशिए पर कर दिया है। यही वजह है कि उपचुनाव में उसे एक भी सीट न देने की बातें हो रही हैं।
‘हमें सीटें नहीं चाहिए’
इस बात का जवाब भी राजभर ने दे दिया। उन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हमें सीटें नहीं चाहिए। जो लड़ेगा, हम उसे जिताएंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों के मनमाने रवैये पर उन्होंने कहा कि आखिर अधिकारी किसी की बात क्यों नहीं सुनते, आखिर वे हमारी बात क्यों नहीं सुनते, हम उन्हें बताते हैं और वे सुनते हैं। दस विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगियों ने बूथ स्तर से लेकर सेक्टर स्तर तक संगठन को दुरुस्त कर लिया है और हम भी इंतजार कर रहे हैं कि जल्द ही चुनाव की घोषणा हो और लोगों के दिलों में जो संशय है, वह खत्म हो।
यह भी पढे़ें :- जम्मू-कश्मीर का चुनावी रण बनेगा सपा-कांग्रेस में फूट की जड़, जानिए क्या है पूरा मामला
राजभर के इस बयान के बाद राजनीतिक हल्कों में लोमड़ी और अंगूर वाली कहानी कही और सुनाई जाने लगीं। चाय की चौपाटियों पर इकट्ठा होने वाले राजनीतिक विश्लेषकों ने कह दिया कि राजभर के लिए ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल हो गया है। एनडीए ने एक भी सीट नहीं ऑफर की तो वह कहने लगे कि हमें सीटें नहीं चाहिए। फिलहाल, अब बात निकली है तो दूर तक जाएगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जब यह बात राजभर तक पहुंचती है तो वह इस पर क्या कुछ रिएक्शन देते हैं।
Up by election grapes are sour situation for om prakash rajbhar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती
Apr 29, 2026 | 12:05 AM167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Apr 28, 2026 | 11:44 PMझांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PMIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच
Apr 28, 2026 | 11:04 PMगौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PMAC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
Apr 28, 2026 | 11:00 PM₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:46 PM
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM











