Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैलेट बॉक्स को लेकर कोलकाता में बवाल, स्ट्रॉन्म रूम के बाहर पहुंची सीएम ममता; धरने पर बैठे TMC कार्यकर्ता

TMC Protest Kolkata: कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर TMC नेता कुणाल घोष और शशि पांजा धरने पर बैठ गए है। TMC ने BJP और चुनाव आयोग पर EVM बक्से खोलने का गंभीर आरोप लगाया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 30, 2026 | 09:42 PM

स्ट्रॉग रूम के बाहर धरने पर बैठी TMC (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

TMC Protest Strong Room Controversy: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतदान संपन्न हो चुके है। मतदान होने के बाद अब सभी को 4 मई का इंतजार है जब मतगणना की जाएगी। हालांकि, इससे पहले ही कोलकाता में हंगामा हो गया है। TMC नेता शशि पांजा और कुणाल घोष, नेताजी इनडोर स्टेडियम के बाहर, स्ट्रॉन्ग रूम के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

इस बवाल के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भी स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंच गई है। टीएमसी के नेताओं ने यहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया है। TMC नेता शशि पांजा और कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि BJP और ECI के अधिकारी, संबंधित पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना ही बक्से खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

कुणाल घोष ने लगाए आरोप

कुणाल घोष ने आरोप लगाया, आप चुनाव आयोग की लाइव स्ट्रीमिंग और CCTV कैमरों में देख सकते हैं कि कुछ लोग अंदर काम कर रहे हैं। हमारा कोई भी प्रतिनिधि अंदर नहीं है। वे हमें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। वे हमसे कह रहे हैं कि हम दूसरे उम्मीदवारों से बात करें। हम दूसरे उम्मीदवारों की ज़िम्मेदारी क्यों लें?

सम्बंधित ख़बरें

BLO से RO तक, सभी के पास होगा QR कोड वाला डिजिटल कार्ड; 4 मई को कैसे होगी वोटों की गिनती? ECI ने बताया प्लान

226 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC! बंगाल में मतदान के बाद ममता का पहला रिएक्शन, EVM की पहरेदारी के दिए निर्देश

TMC जाएगी, BJP आएगी…बंगाल चुनाव पर भाजपा सांसद के कड़े बोल, कहा- गुंडागर्दी की भाषा बोल रही टीएमसी

I-PAC का कोई ‘एक्सक्लूसिव’ दोस्त नहीं! विनेश चंदेल की रिहाई पर अधीर रंजन के तीखे बोल, बोले- जो पैसा देगा…

#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Kolkata: TMC leaders Shashi Panja and Kunal Ghosh sit on a dharna in front of the strong room, outside Netaji Indoor Stadium. They alleged that attempts are being made by BJP and ECI officials to open boxes without the presence of relevant… pic.twitter.com/nAxlxZvZfY — ANI (@ANI) April 30, 2026

शशि पांजा ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

शशि पांजा ने भी चिंता जताते हुए कहा कि, हमें चिंता है कि किसी भी तरह की हेराफेरी नहीं होनी चाहिए। हमें यह सब क्यों नहीं दिखाया जा रहा है? TMC नेता शशि पांजा ने कहा स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर कौन लोग हैं? कोई भी स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर नहीं जा सकता। हमें इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर क्या हो रहा है। उन्होंने सिस्टम गड़बड़ होने की आशंका जताते हुए कहा कि सिस्टम में कमियां हैं और कुछ तो गड़बड़ चल रहा है।

स्ट्रॉन्ग रूम के गेट पर सुरक्षा बल तैनात

कोलकाता में एक स्ट्रॉन्ग रूम के गेट पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। TMC नेता शशि पांजा और कुणाल घोष, नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर, यहीं सामने धरने पर बैठे हैं। वे आरोप लगा रहे हैं कि BJP और ECI के अधिकारी, संबंधित पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना ही बक्से खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Security forces deployed at the gate of a strong room in Kolkata. TMC leaders Shashi Panja and Kunal Ghosh are sitting on a a dharna in front here, outside Netaji Indoor Stadium. They are allegeing that attempts are being made by BJP and ECI… pic.twitter.com/K2aL8OzZ14 — ANI (@ANI) April 30, 2026

यह भी पढ़ें – 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC! बंगाल में मतदान के बाद ममता का पहला रिएक्शन, EVM की पहरेदारी के दिए निर्देश

ममता बनर्जी ने किया था आह्वान

आपको जानकारी दें, कि मतदान संपन्न होने के बाद आज (30, अप्रैल) को ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन सामने आया था। इस दौरान ममता बनर्जी ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं से स्ट्रॉन्ग रूम की पहरेदारी का आह्वान किया था। ममता बनर्जी ने ईवीएम मशीन के साथ गड़बड़ी किए जाने की आशंका जताई थी और स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सतर्क रहने की अपील की थी।

Tmc protest strong room kolkata shashi panja kunal ghosh election commission bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2026 | 09:26 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Election Commission
  • TMC
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.