-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Tickets Of These Sitting Mlas Of Bjp Cancelled
BJP के इन मौजूदा विधायकों का कटा टिकट, पहली सूची ने नाम नहीं आने से तेज हुई अटकलें
- Written By: आकाश मसने
बीजेपी ने मुंबई के ज्यादातर मौजूदा विधायकों को ही फिर से मौका दिया है। लेकिन सूची में तीन मौजूदा विधायकों सुनील राणे, भारती लवेकर व पराग शाह का नाम शामिल नहीं होने से उनके टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बीजेपी के मौजूदा विधायक पराग शाह, सुनील राणे व भारती लवेकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों वाली अपनी पहली सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में मुंबई के 14 उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार, विद्या ठाकुर का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। बीजेपी ने मुंबई के अपने ज्यादातर मौजूदा विधायकों को ही एक बार फिर से मौका दिया है। लेकिन सूची में तीन मौजूदा विधायकों सुनील राणे, भारती लवेकर एवं पराग शाह का नाम शामिल नहीं होने से उनके टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
बीजेपी की पहली सूची में दहिसर से मनीषा चौधरी, मुलुंड से माहिर कोटेचा, कांदिवली पूर्व से अतुल भातखलकर, चारकोप से योगेश सागर, मालाड-पश्चिम से विनोद शेलार, गोरेगांव से विद्या जयप्रकाश ठाकुर, अंधेरी-पश्चिम से अमित साटम, विले पार्ले से पराग अलवणी, घाटकोपर-पश्चिम से राम कदम, बांद्रा-पश्चिम से आशीष शेलार को टिकट दिया गया है।
वहीं सायन कोलीवाड़ा से कैप्टन आर तमिल सेल्वन, वडाला से कालिदास कोलंबकर, मालाबार हिल से मंगलप्रभात लोढ़ा और कोलाबा से राहुल नार्वेकर का नाम शामिल है। इनमें विनोद शेलार को पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला है जबकि शेष 13 उम्मीदवार वर्तमान में विधायक हैं और इन्हें को दोबारा विधायक बनने का मौका मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया
तिरंगा लेकर चल रहे छात्र को लगी गोली…राहुल गांधी का बड़ा आरोप, पैलेट गन से घायल युवक को लेकर आए साथ
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
पेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
यह भी पढ़ें:– मनोज जरांगे ने किया विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, बोले- इन सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार
ये है दिलचस्प
विनोद शेलार के मामले में दिलचस्प यह है कि वह मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार के भाई हैं। ऐसे में पहली बार बीजेपी में दो सगे भाइयों आशीष और विनोद शेलार को एक साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला है। इसी तरह वडाला विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कालिदास कोलंबकर लगातार 9वीं बार तो वहीं मंगलप्रभात लोढ़ा सातवीं बार, राम कदम चौथी बार, अतुल भातखलकर, आशीष शेलार विद्या जयप्रकाश ठाकुर व पराग अलावणी तीसरी बार तो वहीं राहुल नार्वेकर दूसरी बार विधानसभा में जाने के लिए भाग्य आजमाएंगे।
टिकट कटने की ये है वजह
पहली सूची में बोरीवली के विधायक सुनील राणे के साथ-साथ वर्सोवा की विधायक भारती लवेकर और घाटकोपर-पूर्व के विधायक पराग शाह का नाम शामिल नहीं है। इनका टिकट कटना तय माना जा रहा है। बात बोरीवली की करें तो वहां पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी को टिकट दिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने उत्तर मुंबई के अपने तत्कालीन सांसद शेट्टी का टिकट काट कर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उम्मीदवार बनाया था।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देवेन्द्र फडणवीस समेत ये बड़े नाम हैं शामिल
वफादारी का मिलेगा इनाम
टिकट कटने के बाद नाराज होने के बजाय गोपाल शेट्टी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश को स्वीकार किया और गोयल को चुनाव जीतने में हर संभव मदद की। अब गोपाल शेट्टी ने बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छा व्यक्त की है और क्षेत्र के मौजूदा सांसद पीयूष गोयल भी चाहते हैं कि शेट्टी को टिकट मिल जाए। इसलिए बीजेपी बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से गोपाल शेट्टी को टिकट दे सकती है।
इंटरनल सर्वे की नेगेटिव रिपोर्ट बना कारण
इसी तरह घाटकोपर पूर्व में पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता का नाम आगे चल रहा है, जिन्हें 2019 विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी नहीं मिली थी। अब घाटकोपर पूर्व से मेहता एक बार फिर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में पराग शाह की जगह प्रकाश मेहता को टिकट मिल सकता है। तो वहीं बीजेपी के इंटरनल सर्वे की नेगेटिव रिपोर्ट के कारण वर्सोवा से भारती लवेकर की उम्मीदवारी भी खतरे में पड़ी है। सूत्रों का दावा है कि बीजेपी लवेकर की जगह संजय उपाध्याय या संजय पांडे में से किसी एक को मौका दे सकती है।
इन सीटों पर है असमंजस
गौरतलब हो कि बीजेपी अंधेरी-पूर्व विधानसभा सीट से मूरजी पटले को उम्मीदवारी देना चाहती थी लेकिन 2019 में इस सीट से शिवसेना के रमेश लटके चुनाव जीते थे। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में लटके की पत्नी ऋतुजा लटके विजयी हुई थीं। मौजूदा विधायक के फार्मूले के कारण यह सीट महायुति में शिवसेना (शिंदे गुट) को मिली है।
बीजेपी ने शिंदे गुट से अंधेरी-पूर्व की मांग की थी। लेकिन बात नहीं बनी। क्योंकि शिंदे गुट यहां से पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी संस्कृति शर्मा को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा है। संस्कृति इसी साल जुलाई महीने में अपनी दो बेटियों के साथ शिंदे गुट की सदस्य बनीं थीं। इसी तरह बीजेपी और शिंदे गुट के बीच कलीना और दिंडोशी विधानसभा सीट की अदला-बदली को लेकर भी चर्चा चल रही है।
Tickets of these sitting mlas of bjp cancelled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














