तमिलनाडु में कांग्रेस ने तोड़ा DMK से पुराना नाता, विजय की TVK के साथ मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
TVK Stakes Claim Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में 108 सीटें जीतकर थलपति विजय की पार्टी TVK ने इतिहास रच दिया है। कांग्रेस के समर्थन के साथ विजय ने अब सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
थलपति विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
TVK Stakes Claim Tamil Nadu Government With Congress Support: तमिलनाडु की सियासत में आज एक नए युग का शुरूआत हो गई। अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय ने अपनी नवगठित पार्टी TVK की शानदार सफलता के बाद राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश कर दिया है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर न केवल लोगों को चौंका दिया है बल्कि राज्य के सत्ता समीकरणों को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।
TVK का बड़ी जीत
थलपति विजय के नेतृत्व में TVK ने अपने पहले ही चुनाव में लगभग 35 प्रतिशत वोट शेयर हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। स्वयं विजय ने दो विधानसभा क्षेत्रों पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़कर दोनों ही सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। 108 सीटों के साथ विजय की पार्टी राज्य में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है जिससे यह साफ हो गया है कि तमिलनाडु की जनता अब नए और युवा नेतृत्व की ओर देख रही है।
DMK का 55 साल पुराना गठबंधन टूटा
इस चुनाव का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला बात कांग्रेस का रुख बदलना रहा है। वर्ष 1971 से कई चरणों में DMK की सहयोगी रही कांग्रेस ने अब उससे नाता तोड़कर थलपति विजय की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। तमिलनाडु कांग्रेस के प्रभारी गिरीश चोडनकर ने कहा कि यह फैसला जनता के जनादेश का सम्मान करने के लिए लिया गया है। कांग्रेस के इस कदम ने राज्य की राजनीति में दशकों से चले आ रहे DMK-कांग्रेस के अटूट बंधन को समाप्त कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Tamil Nadu के नतीजों के बाद कांग्रेस का विजय की पार्टी को समर्थन, गठबंधन टूटने पर बोले DMK नेता- उन्हें हक है…
‘सनातन और हिंदू धर्म अलग हैं’, सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई का तीखा पलटवार
किसानों के मुद्दे पर कल कांग्रेस का हल्लाबोल, नेशनल हाईवे पर बड़ा आंदोलन, 11 जिलों में होगा चक्काजाम
दो धड़ों में बंट जाएगा AIADMK! 30 विधायक बगावत करने को तैयार, क्या विजय को बैठे-बिठाए मिल पाएगा समर्थन?
TVK chief Vijay meets Tamil Nadu Governor Rajendra Arlekar at the Lok Bhavan and stakes claim to form the Government in the State. (Pic: Lok Bhavan, Tamil Nadu) pic.twitter.com/ujHSL2RnvJ — ANI (@ANI) May 6, 2026
DMK की तीखी प्रतिक्रिया
कांग्रेस द्वारा पाला बदलने और विजय के साथ हाथ मिलाने के फैसले पर DMK ने कड़ी नाराजगी जताई है। सत्ता से बाहर होती नजर आ रही DMK ने कांग्रेस के इस कदम को ‘पीठ में छुरा घोंपने’ जैसा विश्वासघात करार दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त भी रखी है। कांग्रेस का कहना है कि वे ऐसी किसी भी ताकत को गठबंधन का हिस्सा नहीं बनने देंगे जो संविधान में विश्वास नहीं रखती या सांप्रदायिक राजनीति करती है।
यह भी पढ़ें:- Tamil Nadu के नतीजों के बाद कांग्रेस का विजय की पार्टी को समर्थन, गठबंधन टूटने पर बोले DMK नेता- उन्हें हक है…
AIADMK को लगा झटका
जहां एक तरफ विजय और कांग्रेस के बीच तालमेल बैठ गया है, वहीं मुख्य विपक्षी दल AIADMK के लिए भी राह मुश्किल हो गई है। विजय की पार्टी TVK ने AIADMK द्वारा दिए गए गठबंधन के प्रस्ताव को फिलहाल होल्ड पर डाल दिया है जिससे अब राज्य में TVK-कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। थलपति विजय का राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करना तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है जहां अब सिनेमा के बाद राजनीति में भी उनका सिक्का चलने लगा है।
