तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
DMK AIADMK Alliance: तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच बड़ा मोड़ आया है। बहुमत के लिए 118 विधायकों की मांग के बाद विजय ने समय मांगा है, वहीं धुर-विरोधी DMK और AIADMK के गठबंधन की अटकलें तेज हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे धुर विरोधी DMK और AIADMK, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Tamil Nadu DMK AIADMK Alliance News In Hindi: तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार, 6 मई को तब हलचल मच गई जब धुर विरोधी पार्टियां DMK और AIADMK के एक साथ आने की चर्चा शुरू हुई। माना जा रहा है कि अभिनेता से नेता बने थलपति विजय और उनकी नई पार्टी ‘तमिझगा वेत्री कड़गम’ (TVK) की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए ये दोनों पुराने दुश्मन गठबंधन कर सकते हैं।
क्या है बहुमत का गणित?
नई सरकार के गठन को लेकर जारी गहमागहमी के बीच, TVK प्रमुख विजय ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। विजय ने राज्यपाल को 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, जिसमें उनकी अपनी पार्टी और सहयोगियों के विधायक शामिल हैं।
हालांकि, सरकार बनाने की राह में एक बड़ा तकनीकी पेंच फंस गया है। राज्यपाल ने संवैधानिक नियमों का हवाला देते हुए विजय से 118 विधायकों के समर्थन पत्र की मांग की है। इस आंकड़े को साबित करने के लिए फिलहाल विजय ने राजभवन से अतिरिक्त समय की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में कांग्रेस ने तोड़ा DMK से पुराना नाता, विजय की TVK के साथ मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
Tamil Nadu के नतीजों के बाद कांग्रेस का विजय की पार्टी को समर्थन, गठबंधन टूटने पर बोले DMK नेता- उन्हें हक है…
सुवेंदु नहीं तो कौन? बंगाल में बीजेपी खेलेगी ‘सरप्राइज कार्ड’, सीएम फेस पर सस्पेंस! समझिए शाह के दौरे के मायने
500 FIR, 400 कार्यकर्ताओं को जेल…सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, नंदीग्राम में वेलकम के बीच एक्शन के संकेत
बहुमत से दूर सबसे बड़ी पार्टी
तमिलनाडु विधानसभा 2026 चुनाव के नतीजों में थलपति विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन किया है। TVK कुल 107 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है। लेकिन, 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए आवश्यक 118 सीटों के बहुमत के आंकड़े को वह अपने दम पर पार नहीं कर सकी। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद भी उनके पास 113 विधायकों का ही साथ है जो बहुमत से अभी भी 5 कम है।
क्या साथ आएंगे DMK और AIADMK?
इसी बीच चुनावी गतिरोध के बीच यह खबर निकलकर आई है कि नई सरकार के गठन को लेकर DMK और AIADMK जैसी पार्टियां एक मंच पर आ सकती हैं। राज्य की राजनीति में पिछले 50 सालों से ये दोनों दल एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे है लेकिन विजय के रूप में उभरी ‘तीसरी शक्ति’ को रोकने के लिए यह असंभव लगने वाला गठबंधन अब चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें:- तमिलनाडु में कांग्रेस ने तोड़ा DMK से पुराना नाता, विजय की TVK के साथ मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि ये दोनों पार्टियां मिलकर सरकार बनाती हैं या एक-दूसरे को बाहर से समर्थन देती हैं तो यह तमिलनाडु के इतिहास का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर होगा। वर्तमान में नई सरकार के गठन को लेकर राज्य में तनावपूर्ण और रोमांचक स्थिति बनी हुई है जहां हर पल समीकरण बदल रहे हैं।
