तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस बनेगी TVK की ‘सारथी’! विजय ने बढ़ाया गठबंधन का हाथ
Coalition Government Tamil Nadu: तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी टीवीके (TVK) अब सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का साथ चाहती है। के.सी. वेणुगोपाल ने पुष्टि की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
तमिलनाडु चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tamil Nadu Congress-TVK Alliance: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। इस चुनाव में टीवीके को कुल 108 सीटों पर जीत मिली है। टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी तो है लेकिन अब भी वह बहुमत से दूर है। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा नहीं है। इसके लिए विजय को अन्य पार्टियों के साथ की जरूरत है। इस बीच कांग्रेस ने भी इसको लेकर बैठक की है। कांग्रेस की बैठक के बाद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा है कि TVK प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा है।
के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने ने तमिलनाडु की स्थिति पर चर्चा की है। टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की सरकार नहीं चाहते। यह जनादेश एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है और उन्होंने कहा कि विजय की पार्टी को समर्थन देने पर अंतिम फैसला कांग्रेस कमेटी करेगी।
कांग्रेस कमिटी लेगी फैसला
के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने तमिलनाडु की स्थिति पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि टीवीके प्रमुख विजय ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की सरकार नहीं चाहते। यह जनादेश एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है।
सम्बंधित ख़बरें
इंजन खराब, माइलेज कम…E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, मोदी सरकार से मांगा जवाब
तलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी में कांग्रेस का जनाक्रोश महा मोर्चा, सरकार पर बरसे विजय वडेट्टीवार
11 अगस्त को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, संगठन मजबूत करने और विपक्ष की रणनीति पर होगा बड़ा मंथन
क्या कहा वुगोपाल ने?
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज हमने तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति, खासकर चुनाव के बाद के हालात पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। उन्होंने बताया कि इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रभारी गिरीश चोडनकर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि TVK अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए INC से समर्थन मांगा है।
वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस का रुख साफ है कि तमिलनाडु में जनादेश एक ऐसी धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है जो संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो। कांग्रेस बिल्कुल नहीं चाहती कि BJP और उसके इशारे पर चलने वाले लोग किसी भी तरह से तमिलनाडु की सरकार चलाएं। कांग्रेस नेतृत्व ने TNCC को निर्देश दिया है कि वह चुनावी नतीजों में राज्य की जनता की जो भावनाएं झलक रही हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए विजय के अनुरोध पर अंतिम फैसला ले।
यह भी पढ़ें- 90 लाख वोट कटने से कैसे ढह गया TMC का किला? SIR ने खत्म किया ममता का ‘खेला’, आंकड़ों से समझें पूरा गणित
टीवीके ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
बता दें कि विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने विधानसभा चुनावों में 108 सीटों पर जीत कर तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। चुनाव में अपने मजबूत प्रदर्शन के आधार पर विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से संपर्क किया और सरकार बनाने के अपने अधिकार का दावा करते हुए सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए दो सप्ताह का वक्त मांगा है। इस घटनाक्रम ने संभावित गठबंधनों को लेकर अटकलों को हवा दी है, क्योंकि टीवीके फिलहाल बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें पीछे है।
