विजय को जिताकर तमिलनाडु में धोनी से ज्यादा फेमस बिहारी हो जाउंगा...PK का पुराना VIDEO वायरल, सच हुई भविष्यवाणी

Thalapathy Vijay TVK Victory: प्रशांत किशोर ने कहा था कि यहां एमएस धोनी को जानने वाले काफी लोग हैं। वो अकेले बिहारी हैं, जिनकी पॉपुलेरिटी तमिलनाडु में मुझसे अधिक है। TVK को जिताकर मैं फेसम हो जाउंगा।
thalapathy Vijay prashant kishor
थालापति विजय, प्रशांत किशोर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Prashant Kishor Old Video on Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु में अभिनेता से राजनीति में आए थलापति विजय की पार्टी टीवीके बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। पहले चुनाव में ही विजय की ये जीत हैरान करने वाली है, लेकिन बिहार में जनसुराज पार्टी के चीफ और राजनीति के एक्सपर्ट माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने विजय की जीत की भविष्यवाणी पिछले साल पहले ही कर दी थी।

प्रशांत किशोर का तब का वह वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है और टीवीके 234 में से 108 सीटों पर आगे चल रही है।

प्रशांत किशोर का पुराना बयान

तमिलनाडु में अभिनेता थलापति विजय के एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा था कि यहां एमएस धोनी को जानने वाले काफी लोग हैं। वो अकेले बिहारी हैं, जिनकी पॉपुलेरिटी तमिलनाडु में मुझसे अधिक है। लेकिन याद रखिएगा, जब मैं टीवीके जीतने में मदद करूंगा, तो तमिलनाडु में धोनी से अधिक फेसम हो जाऊंगा। मालूम हो कि पीके अब IPAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) से अलग हो चुके हैं। प्रशांत किशोर ने पिछले साल बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद कहा था कि वह अब किसी भी पार्टी को एडवाइज नहीं करेंगे।

कई बार PK ने की थी भविष्‍यवाणी

TVK प्रमुख थलापति विजय तमिलनाडु की सियासत में कहां तक छलांग लगा सकते हैं, इसको प्रशांत किशोर ने बहुत पहले ही भांप लिया था। इसलिए जब-जब प्रशांत किशोर से तमिलनाडु के चुनाव के बारे में पूछा गया कि क्‍या विजय की पार्टी टीवीके सत्‍ता के शिखर तक पहुंच सकते हैं, तो उन्‍होंने कहा था कि बिल्‍कुल, अगर विजय अकेले चलते हैं और मेहनत करते हैं, तो उन्‍हें सत्‍ता के शिखर तक जाने से कोई नहीं रोक पाएगा।

हालांकि, जब-जब प्रशांत किशोर ने विजय की जीत का दावा किया, तब-तब लोगों ने हैरानी जताई थी। लेकिन अब तमिलनाडु के परिणाम बता रहे हैं कि प्रशांत किशोर को यूं ही भारतीय राजनीति का चाणक्‍य नहीं कहा जाता है।

झूम उठे थे टीवीके के नेता

टीवीके के पहले स्‍थापना दिवस के अवसर पर तमिलनाडु में प्रशांत किशोर ने कहा था कि धोनी हर बार चेन्नई सुपर किंग्स को जिताते हैं और यहां सभी उन्‍हीं के नारे लगा रहे हैं। अगर मैं टीवीके को जिता दिया तो तमिलनाडु में धोनी से ज्यादा पॉपुलर कौन होगा? मैं या धोनी?। इस बात पर टीवीके के समर्थक खुशी से झूम उठे थे। उनके बयान पर विजय ने भी मुस्‍कुराते हुए प्रशांत किशोर की ओर देखा था। हालांकि, हंसी में कही गई बात को तब शायद ही किसी ने इतना सीरियस लिया होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com