Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक बार फिर रिपीट होगा सांगली पैटर्न, सांसद विशाल पाटिल के रुख से MVA में आएगा भूचाल

सांसद विशाल पाटिल के रुख के कारण सांगली में फिर से लोकसभा जैसा खेल होने की संभावना है। सांसद विशाल पाटिल ने निर्दलीय उम्मीदवार जयश्री पाटिल को चुनने की अपील की है। तो राजनीतिक गलियारों में सांगली पैटर्न की चर्चा शुरू हो गई है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 05, 2024 | 06:40 PM

निर्दलीय उम्मीदवार जयश्री पाटिल का प्रचार करते सांसद विशाल पाटिल (सोर्स: एक्स@patilvishalvp)

Follow Us
Close
Follow Us:

सांगली: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 को मतदान और 23 को मतगणना होगी। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने सभाएं करनी शुरू कर दी हैं। महायुति और महा विकास अघाड़ी कुछ हद तक विद्रोह को दबाने में कामयाब रही। लेकिन सांगली जिले में एक अलग ही समस्या खड़ी हो गई है। लोकसभा चुनाव जैसा ही पैटर्न विधानसभा में भी अपनाए जाने की संभावना है। सांसद विशाल पाटिल के रुख के कारण सांगली में फिर से लोकसभा जैसा खेल होने की संभावना है। सांसद विशाल पाटिल ने निर्दलीय उम्मीदवार जयश्री पाटिल को चुनने की अपील की है। तो राजनीतिक गलियारों में सांगली पैटर्न की चर्चा शुरू हो गई है।

सांसद विशाल पाटिल ने कहा कि निर्वाचित होने के बाद मैंने महाविकास अघाड़ी का समर्थन किया है। अब मैं घोषणा करता हूं कि जयश्री पाटिल भी महाविकास अघाड़ी की उम्मीदवार हैं। विशाल पाटिल ने सवाल उठाया कि कांग्रेस वसंतदादा पाटिल परिवार के साथ लगातार अन्याय क्यों कर रही है। सांगली में कांग्रेस का आधिकारिक उम्मीदवार बीजेपी को नहीं हरा सकता। विशाल पाटिल ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार जयश्री पाटिल को चुना जाना चाहिए।

सांगली विधानसभेच्या अपक्ष उमेदवार श्रीमती जयश्रीवहिनी मदनभाऊ पाटील यांचा प्रचार शुभारंभ माजी केंद्रीय मंत्री मा. प्रतिकदादा पाटील व बहुसंख्य कार्यकर्ते व पदाधिकाऱ्यांच्या उपस्थितीत काँग्रेस कमिटी, सांगली येथे उत्साहात पार पडला. याप्रसंगी नागरिकांना आणि कार्यकर्त्यांना संबोधित… pic.twitter.com/nzyJoGio8r — Vishal Prakashbapu Patil (@patilvishalvp) November 5, 2024

यह भी पढ़ें:– MVA के खिलाफ आरोपपत्र जारी करेगी बीजेपी, उद्धव सरकार के घोटालों को करेंगे उजागर

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

‘नहीं मालिक आप जैसा बोलोगे वैसा करूंगा…’ PM मोदी और ट्रम्प के AI वीडियो से सियासी भूचाल

‘मुंबई का मेयर हिंदू-मराठी नहीं, भारतीय होगा’, फडणवीस पर कांग्रेस अध्यक्ष सपकाल का पलटवार

हार पर मंथन में ‘हाथापाई’? कांग्रेस दफ्तर में अध्यक्ष के सामने ही चले लात-घूंसे, जानें क्या हुआ

सांगली में महायुति ने बीजेपी के सुधीर गाडगिल को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने उनके खिलाफ आधिकारिक तौर पर पृथ्वीराज पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद जयश्री पाटिल ने बगावत कर दी और निर्दलीय उम्मीदवारी दाखिल कर दी। इस बीच जयश्री पाटिल के भी अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं लेने से सांगली विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

जयश्री महाविकास अघाड़ी की उम्मीदवार

चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए सांसद विशाल पाटिल ने कहा कि ”मैं घोषणा करता हूं कि जयश्री पाटिल महा विकास अघाड़ी की उम्मीदवार हैं। क्योंकि मैंने एक सांसद के तौर पर महा विकास अघाड़ी का समर्थन किया है। चूंकि लोकसभा के लिए 99 सांसद चुने गए और मैं 100वां सांसद था। इसी तरह जयश्री पाटिल 100वीं विधायक होंगी।”

वसंतदादा पाटिल हुआ धोखा

विशाल पाटिल ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 के बाद सांगली में वसंतदादा पाटिल परिवार को एक बार भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। लोकसभा और विधानसभा में फर्जीवाड़ा हुआ। वसंतदादा पाटिल परिवार को समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ क्या गलत किया।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के लिए कल जारी होगा एनसीपी का घोषणापत्र, अजित पवार बारामती से करेंगे ऐलान

सांसद पाटिल ने कहा कि हम नहीं जानते कि हमारी वफ़ादारी कहा कम हो जाती है। लेकिन इन सबके बावजूद मैंने कांग्रेस को समर्थन दिया, कांग्रेस ने जो उम्मीदवार दिया है वह बीजेपी उम्मीदवार को हराने में सक्षम नहीं है। आगामी विधानसभा में जयश्री पाटिल की जीत होगी। ”

लोकसभा में आखिर क्या हुआ?

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने सांगली लोकसभा सीट से चंद्रहार पाटिल की उम्मीदवारी की घोषणा की। इससे बड़ा भ्रम उत्पन्न हो गया। नामांकन नहीं मिलने पर विशाल पाटिल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। बताया जा रहा है कि सांगली कांग्रेस ने गठबंधन के उम्मीदवार चंद्रहार पाटिल के उम्मीदवार का समर्थन करने के बजाय विशाल पाटिल का समर्थन किया है।

कांग्रेस की स्थानीय ईकाई के समर्थन से विशाल पाटिल निर्दलीय सांसद चुने गए। तब उन्होंने सांसद के तौर पर कांग्रेस को बाहर से समर्थन दिया था। तभी से राज्य में सांगली पैटर्न की चर्चा शुरू हो गई। विधानसभा में भी कुछ तस्वीर देखने की संभावना है।

Sangli pattern repeated once again mp vishal patil spoil the game of mva

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2024 | 06:40 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.