-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Ncp Manifesto For Maharashtra Elections Will Be Released Tomorrow By Ajit Pawar
महाराष्ट्र चुनाव के लिए कल जारी होगा एनसीपी का घोषणापत्र, अजित पवार बारामती से करेंगे ऐलान
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र 6 नवंबर को जारी किया जाएगा। पार्टी के राज्यस्तरीय और निर्वाचन क्षेत्र घोषणापत्र दोनों का अनावरण उपमुख्यमंत्री अजित पवार करेंगे।

अजित पवार ने शुरू किया चुनाव प्रचार (सोर्स: एक्स@AjitPawarSpeaks)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र 6 नवंबर को जारी किया जाएगा। एनसीपी कल यानी बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र की घोषणा करने जा रही है। एनसीपी उन सभी सीटों के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार घोषणापत्र की घोषणा करेगी जहां वह विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
एनसीपी के घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम बुधवार को बारामती में होगा। बारामती के लिए पार्टी के राज्यस्तरीय और निर्वाचन क्षेत्र घोषणापत्र दोनों का अनावरण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुंबई और गोंदिया में राज्यवार घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार बारामती में घोषणापत्र अनावरण का कार्यक्रम 6 नवंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार के साथ पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि अजित पवार बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
Shirur APMC Election में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा ने आखिरी वक्त में अजित पवार गुट से मिलाया हाथ
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के बीच शरद पवार का बड़ा ऐलान, बताया राजनीति से कब लेंगे सन्यास!
सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल भी जारी करेंगे घोषणापत्र
वहीं मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और गोंदिया में एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रवार घोषणापत्र एनसीपी के उम्मीदवार और स्थानीय नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जारी करेंगे।
बता दें कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 2024 का विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ गठबधंन महायुति के साथ लड़ रही है। महायुति में एनसीपी के अलावा भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल है।
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को नतीजें घोषित किए जाएंगे। 4 नवंबर को नामांकन का आखरी दिन था। नामांकन वापस होने के बाद अब सभी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।
लाडकी बहिन योजना का प्रचार
गौरतलब है कि एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिन से वे बारामती के दौरे पर थे। महायुति सरकार द्वारा इस साल के बजट के दौरान मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें:– नागपुर से देवेंद्र फडणवीस ने शुरू किया प्रचार अभियान, बोले निर्वाचन क्षेत्र में नहीं दे पाएंगे ज्यादा समय
अजित पवार ने बतौर वित्त मंत्री लाडकी बहिन याेजना की घोषणा की थी। जिसके बाद से एनसीपी के साथ महायुति में शामिल बीजेपी और शिवसेना इस योजना का जोर-शोर से प्रचार कर रही है।
Ncp manifesto for maharashtra elections will be released tomorrow by ajit pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














