Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Exclusive Interview: बीजेपी से सावधान रहना जरूरी, नवभारत से बोले सपा सांसद रामभुआल निषाद

नवभारत ने सांसद निषाद से महाराष्ट्र के चुनावी परिदृश्य पर चर्चा की। इस दौरान रामभुआल ने समाजवादी पार्टी पर लगने वाले तुष्टिकरण के आरोपों और बंटेंगे तो कटेंगे सहित तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 13, 2024 | 08:10 PM

नवभारत के सवालों का जवाब देते सपा सांसद रामभुआल निषाद

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राम भुआल निषाद मुंबई दौरे पर आए हैं। मूलरूप से गोरखपुर जिले के निवासी रामभुआल इससे पहले बीजेपी, सपा, बसपा की सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। इसी साल मई जून महीने में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में रामभुआल ने बीजेपी की कद्दावर पूर्व मंत्री मेनका गांधी को हराकर पहली बार सुल्तानपुर में सपा का खाता खोला और खुद भी पहली बार संसद भवन पहुंचे हैं।

मुंबई में नवभारत के पत्रकार जितेंद्र मल्लाह ने सांसद निषाद से महाराष्ट्र के चुनावी परिदृश्य पर चर्चा की। इस दौरान रामभुआल ने अपनी मुंबई यात्रा के प्रयोजन, समाजवादी पार्टी पर लगने वाले तुष्टिकरण के आरोपों और बंटेंगे तो कटेंगे सहित तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

आगे पढ़िए नवभारत के सवाल और समाजवादी पार्टी के सांसद रामभुआल निषाद।

सवाल- आपके मुंबई आने का प्रयोजन क्या है?

जवाब- समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी मुंबई की मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। हम अपने साथी अबू आसिम आजमी के चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुंबई आए हैं। हम अपने निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर और गृह जिले गोरखपुर सहित महाराष्ट्र के नेताओं से अपील करने आए हैं कि वह चुनाव में मानखुर्द में साइकिल का बटन दबाकर अबू आसिम आजमी को भारी मतो से विजयी बनाएं। इसी तरह मुंबई और महाराष्ट्र की दूसरी सीटों पर विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी के उम्मीदवारों को अपना समर्थन दें।

सवाल- चुनाव प्रचार के लिए आप क्या मुद्दे लेकर जनता के बीच जा रहे हैं?

जवाब- यहां बीजेपी सरकार है। वह दावा करती है कि डबल इंजन की सरकार से तेज गति वे विकास हो है। लेकिन जिस रफ्तार से राज्य का विकास होना चाहिए, लोगों को सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह बीजेपी नहीं कर पाई है। ये लोग विधायकों को तोड़कर, किसी की बहुमत की सरकार को जोड़-तोड़कर अपनी सरकार बनाने का काम पूरे देश में कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– मुंबई में एमवीए को मिलेगी सिंगल डिजिट में सीट! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आशीष शेलार ने जताया विश्वास

हम लोगों को यही कह रहे हैं कि आप लोग जिन सरकारों को पांच साल के लिए चुनते हैं, उसे ये लोग साजिश करके गिरा देते हैं। इसलिए बीजेपी और उसके गठबंधन से सावधान रहना जरूरी है। बीजेपी की शह पर अजित पवार अपने चाचा की पीठ में चाकू घोंपे हैं।

शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने ठाकरे परिवार की पीठ में चाकू घोंपा है। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है। जनता के विकास से इनको कोई मतलब नहीं है। सत्ता में बने रहना ही इनका एजेंडा है। यही हम जनता को बता रहे हैं।

सवाल- चुनावी माहौल देखकर आपको क्या लग रहा है?

जवाब- माहौल विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाडी के पक्ष में है। राज्य में सत्ता परिवर्तन होना तय है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

सवाल- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नारा दिया था, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’। प्रधानमंत्री मोदी ने इसमें सुधार करके ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे’ बना दिया। आप इसे कैसे देखते हैं?

जवाब- बांटने का काम भी बीजेपी करती है और काटने का काम भी बीजेपी करती है। बीजेपी जो कहती है, वह करती नहीं है। बीजेपी ने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया था, तो उस पर काम क्यों नहीं कर रहे हैं, दो करोड़ रोजगार देने का वादा प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। इसका आंकड़ा क्यों नहीं बताते कि कितने लोगों को रोजगार दिया है? बस, चुनाव में नया-नया जुमला लाते हैं।

बंटेंगे तो कटेंगे कहने वाले बताएं कि उनकी इस राजनीति के कारण कितने लोगों का कत्ल हुआ है? ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ तथ्यहीन बात है। इससे देश का विकास नहीं होगा, बेरोजगारी दूर नहीं होगी। महंगाई कम नहीं होगी। केंद्र की सत्ता में बैठे 10 साल हो गए हैं।

बीजेपी के लोग ‘मन की बात’ करते हैं लेकिन ‘काम की बात’ कब करेंगे? मैं गोरखपुर का ही निवासी हूं। मुख्यमंत्री योगी भी वहीं से हैं। उन्होंने गोरखपुर में मेट्रो शुरू करने की बात कही थी। आज तक एक ईंट भी नहीं रखी गई है। जो बात कहते हैं, बाद में भूल जाते हैं।

सवाल- सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगता है?

जवाब- तुष्टिकरण का आरोप बेबुनियाद है। सपा को बेवजह बदनाम किया जाता है। तुष्टिकरण खुद बीजेपी ही करती है। यूपी के सभी थानों पर आप देख लें। एक ही जाति के लोगों का कब्जा है। सपा समानता की बात करती है।

यह भी पढ़ें:– Exclusive Interview: डिवीजन पॉलिटिक्स में मुझे विश्वास नहीं! नवभारत से बोलीं शाइना एनसी

सवाल- यूजीसी का आप लोग विरोध करते हैं। जो कानून सभी के लिए बनेगा उससे अल्पसंख्यक समाज को खतरा कैसे हो सकता है?

जवाब- ये लोग उसकी आड़ में कानून का दुरुपयोग करेंगे। अल्पसंख्यक समाज को बेवजह निशाना बनाया जाएगा। बीजेपी के कार्य में स्पष्टता नहीं है। यह लोग खुद ही भ्रमित रहते हैं।

सवाल- टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें दावा किया गया है कि मुंबई सहित पूरे देश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ बढ़ी है। इसकी वजह से कई इलाकों में डेमोग्राफी बदल रही है

जवाब- सब झूठ है। इन लोगों को झूठ ही बोलना है। इसलिए नया, नया कुछ न कुछ लाते रहते हैं। घुसपैठ हो रही है तो केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियां क्या कर रही हैं।

सवाल- आप वोटरों को क्या संदेश देना चाहेंगे?

जवाब- बीजेपी गठबंधन से सावधान रहें। आपके बच्चों का भविष्य अधर में है। पढ़ने लिखने के बाद उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी। केंद्र की सरकार हो या यूपी और महाराष्ट्र की सरकार, रोजगार निर्मिति के लिए कोई कुछ नहीं कर रहा है। अजीत पवार पर हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर बाद में उन्हें सत्ता में साझीदार बना लिया गया। ये बीजेपी के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

Samajwadi party mp rambhual nishad exclusive interview on navbharatlive

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 08:10 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Samajwadi Party

सम्बंधित ख़बरें

1

अखिलेश ने कुल्हाड़ी पर मारा पैर? पूजा की बर्खास्तगी करेगी सपा का बुरा हाल, UP में आएगा सियासी भूचाल!

2

VIDEO: पहले से ही तय थी पूजा पाल की विदाई, सपा नेता ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

3

सपा की एक विधायक ने CM की तारीफ की तो एक ने बोला हमला, कहा- मेरे भी पति की दिनदहाड़े…

4

‘पूजा पाल उस PDA की पीड़ित महिला है जिसने…’, सपा MLA को पूजा ने दिया करारा जवाब, अब होगी असली जंग!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.