‘आरआर पाटिल ने मेरी पीठ पर घोंपा छुरा…’ जनसभा के दौरान अजित पवार ने सिंचाई घोटाले पर किया बड़ा खुलासा
सांगली में जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने दावा किया है कि पूर्व गृह मंत्री दिवंगत आरआर पाटिल ने कथित 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले की खुली जांच का आदेश देकर उन्हें धोखा दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
अजित पवार (सौजन्य-एएनआई)
सांगली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने दावा किया है कि पूर्व गृह मंत्री दिवंगत आरआर पाटिल ने कथित 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले की खुली जांच का आदेश देकर उन्हें धोखा दिया है।
मंगलवार को सांगली में एक सभा को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, “आरोप लगाए गए थे कि सिंचाई विभाग में 70,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। 1 मई को महाराष्ट्र की स्थापना के दिन से लेकर आरोपों की तारीख तक, सिंचाई विभाग का कुल खर्च केवल 42000 करोड़ रुपये था, जिसमें वेतन और अन्य सभी खर्च शामिल थे। मैं इस बात से हैरान हूं कि जिस विभाग का कुल खर्च केवल 42000 करोड़ रुपये था, उसमें 70000 करोड़ रुपये का घोटाला कैसे हो सकता है।”
पीठ में घोपा छुरा
अजित पवार ने कहा, “इसके बाद एक फाइल तैयार की गई जिसे गृह विभाग को भेजा गया और इस व्यक्ति (आरआर पाटिल) ने उस फाइल पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि अजित पवार के खिलाफ खुली जांच की जाए… यह पीठ में छुरा घोंपने और विश्वासघात के अलावा कुछ नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
यह भी पढ़ें- अजित पवार के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरा बिग बॉस का जाना माना चेहरा, बारामती विधानसभा क्षेत्र से भरा नामांकन
उन्होंने कहा, “इन सभी आरोपों के बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया गया क्योंकि हमने पृथ्वीराज चव्हाण की सरकार से समर्थन वापस ले लिया था… और यूपीए सरकार गिर गई… इसके अलावा राष्ट्रपति शासन के दौरान फाइल राज्यपाल के पास भेजी गई लेकिन राज्यपाल ने जांच के लिए उस फाइल पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया और कहा कि अगली सरकार सत्ता में आने दीजिए और अगले मुख्यमंत्री को इस फाइल पर हस्ताक्षर करने दीजिए।”
अजित पवार ने बताया पूरा माजरा
अजित पवार ने कहा, “2014 में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई। एक दिन उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया और एक फाइल दिखाई जो मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के लिए लंबित थी। इससे पहले, इस फाइल पर हमारे गृह मंत्री आरआर पाटिल ने हस्ताक्षर किए थे, जिससे घोटाले की खुली जांच शुरू हुई थी।
यह भी पढ़ें- पवार परिवार में पड़ी दरार, बारामती सीट पर होंगे आमने-सामने, श्रीनिवास बोले- ये दरार तब ही पड़ गई थी जब…
उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने खुद उस (आरआर पाटिल के) हस्ताक्षर देखे और बहुत निराश हुआ। जिस सहकर्मी का मैंने इतना समर्थन किया था, उसने मेरे साथ ऐसा किया।” अजित पवार अपने गढ़ बारामती से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके अपने भतीजे युगेंद्र पवार चुनौती दे रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
