पवन खेड़ा ने सीएम हिमंता की पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप तो भड़क उठी भाजपा, क्या है पूरा मामला?
Assam Politics 2026: कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर तीन देशों का पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए पवन खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
सीएम हिमंता और उनकी पत्नी, फोटो- सोशल मीडिया
Assam Assembly Elections 2026: असम की राजनीति में इस समय आरोपों और प्रत्यारोपों के दौर ने गुवाहाटी से लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है। चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए।
अब इन्हीं आरोपों के कुछ ही घंटों बाद रिंकी भुयान शर्मा और भारतीय जनता पार्टी की ओर से जो जवाबी हमला हुआ। इस जवाब ने इस पूरे विवाद को एक नई दिशा दे दी है। जानिए क्या है ये तीन पासपोर्ट वाला मामला।
कांग्रेस का असम सीएम की पत्नी पर सनसनीखेज आरोप
पवन खेड़ा ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बाकायदा दस्तावेजों के साथ यह दावा किया कि रिंकी भुयान शर्मा के पास मिस्र (Egypt), संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और एंटीगुआ एंड बारबूडा के पासपोर्ट हैं। खेड़ा ने इसे भारतीय नागरिकता कानूनों का उल्लंघन बताया और मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे पर भी सवाल खड़े किए।
सम्बंधित ख़बरें
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
नवभारत संपादकीय: असम में फिर चला हिमंत का जादू, 126 में 82 सीटें जीत BJP ने रचा इतिहास
असम यूसीसी बिल 2026: CM हिमंता का बड़ा ऐलान, असम में भी लागू होगा UCC बिल, आदिवासियों के लिए बनाया खास प्लान
फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?
उनके मुताबिक, रिंकी शर्मा की दुबई में भी संपत्तियां हैं और अमेरिका की एक कंपनी ‘Asset Collective LLC’ से भी उनके परिवार का सीधा संबंध है। कांग्रेस ने इन दावों के जरिए मुख्यमंत्री की छवि पर प्रहार करने की कोशिश की और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
फोटोशॉप और एआई की मदद से गढ़े गए दस्तावेज: भाजपा
इन आरोपों पर रिंकी भुयान शर्मा ने बेहद कड़ा और व्यंग्यात्मक रुख अपनाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पवन खेड़ा के पुराने बयान ‘मेरी तपस्या में ही कमी रह गई’ का हवाला देते हुए उन पर तंज कसा। रिंकी शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि पवन खेड़ा की न केवल तपस्या में, बल्कि एआई जनरेशन और फोटोशॉपिंग के हुनर में भी भारी कमी रह गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि खेड़ा जिन दस्तावेजों को मीडिया में दिखा रहे हैं, वे बेहद घटिया तरीके से गढ़े गए हैं और उन्हें सार्वजनिक करने से पहले कांग्रेस नेता ने बुनियादी वेरिफिकेशन तक नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इन झूठे आरोपों को बर्दाश्त नहीं करेंगी और अब कानून को अपना काम करने देंगी। रिंकी शर्मा ने इसे लेकर क्रिमिनल केस दर्ज कराने की बात भी कही है।
सुधांशु त्रिवेदी ने दी दलील
भाजपा की ओर से मोर्चा संभालते हुए राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के दावों पर दलील दी। त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तकनीकी सबूत पेश करते हुए बताया कि कांग्रेस ने जो आईडी नंबर (784199657498) रिंकी शर्मा का बताया है, वह असल में एक मिस्र के नागरिक अशरफ अब्दुल कादिर का है, जिसने मार्च में अपने पासपोर्ट खो जाने की सूचना सोशल मीडिया पर दी थी।
यह भी पढ़ें: 12 राज्यों में 72 घंटे का महा-अलर्ट, कुदरत के दोहरे वार से बदल जाएगा आधे हिंदुस्तान का मिजाज, जानें आज का मौसम
त्रिवेदी ने यह भी बताया कि कांग्रेस द्वारा जारी दस्तावेजों में रिंकी शर्मा का सरनेम तक गलत लिखा है और जो फोटो इस्तेमाल की गई है, वह किसी आधिकारिक दस्तावेज की नहीं बल्कि पब्लिक डोमेन में उपलब्ध तस्वीर है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की ‘खिसियाहट और बौखलाहट’ भरा प्रयास करार दिया है, जो चुनाव में हार के डर से ऐसी मनगढ़ंत कहानियां रच रही है।
अब अदालत की दहलीज पर होगी आर-पार की लड़ाई!
यह मामला केवल राजनीतिक मंचों तक सीमित नहीं रहने वाला बल्कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इन आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वे और उनकी पत्नी अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर ‘हिंदू धर्म विध्वंसक’ और ‘घुसपैठिया संरक्षक’ होने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया है।
