‘देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई..’, RSS-BJP पर राहुल गांधी ने लगाया नफरत फैलाने का आरोप
Rahul Gandhi In West Bengal Elections 2026: राहुल गांधी ने कहा देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। एक तरफ- कांग्रेस पार्टी, संविधान, एकता और भाईचारा है। दूसरी तरफ- BJP, नफरत, हिंसा और अहंकार है।
- Written By: अमन मौर्या
राहुल गांधी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Hooghly Rally West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ। अब सभी पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। पार्टियां अपने स्टार कैंपेनर से लगातार जनसभाएं करा रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी हुगली में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। एक तरफ- कांग्रेस पार्टी, संविधान, एकता और भाईचारा है। दूसरी तरफ- BJP, नफरत, हिंसा और अहंकार है। RSS-BJP के लोग देश में जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं और लोगों को डराने का काम करते है।
कांग्रेस ने की भारत जोड़ो यात्रा
जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। उस यात्रा का संदेश था- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। यही हमारी विचारधारा है और इसी से हमें आजादी मिली, संविधान बना और देश मजबूत हुआ। हुगली कभी इंडस्ट्रियल एरिया हुआ करता था। यहां जूट मिलें और कई इंडस्ट्रीज थीं, जो कांग्रेस पार्टी लेकर आई थी। लेकिन आज की सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी को रोजगार देने से कोई मतलब नहीं है। ये दोनों लोग सिर्फ सत्ता चाहते हैं, जनता के लिए काम नहीं करते।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: 4 मई को लगेगा असली ‘झाल’, PM Modi की ‘झालमुड़ी’ पर ममता बनर्जी का तीखा तंज
‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ..’, राहुल गांधी का RSS पर तीखा हमला, कहा- अमेरिका में खुला संघ का असली चेहरा
BJP में शामिल हुई स्वाती मालीवाल, केजरीवाल को बताया देशद्रोही, कहा- पंजाब को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही AAP
जब तक एक भी कार्यकर्ता जीवित है, बाबरी नहीं बनने देंगे, उनकी तीन पीढ़ियां याद रखेंगी; बंगाल में गरजे अमित शाह
देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। एक तरफ: कांग्रेस पार्टी, संविधान, एकता और भाईचारा है
दूसरी तरफ: BJP, नफरत, हिंसा और अहंकार है RSS-BJP के लोग देश में जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं और लोगों को डराने का काम करते है। कांग्रेस पार्टी… pic.twitter.com/IM68C7F5XM — Congress (@INCIndia) April 25, 2026
BJP-TMC ने पश्चिम बंगाल किया तबाह
बीजेपी और टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि BJP और TMC के भ्रष्टाचार ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया है। आज प्रदेश का युवा परेशान है और महिलाएं असुरक्षित हैं। इसीलिए जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। बीजेपी और टीएमसी के MLA-MP महिलाओं पर करते हैं अत्याचार। जैसे BJP के MLA-MP, महिलाओं पर अत्याचार करते हैं तो BJP सरकार उनको संरक्षण देती है। वैसे ही पश्चिम बंगाल में भी सरकार आरोपियों को बचाती है। आरजी कर रेप एंड मर्डर केस का उदाहरण हमारे सामने है। यानी- कोई जवाबदेही नहीं है।
ये भी पढ़ें- चूहों ने कराई ‘मैडम’ की बेल! रिश्वत के नोटों को कुतरा तो सुप्रीम कोर्ट भी रह गया हैरान; जाने क्या है मामला?
मोदी अरबपतियों के लिए करते हैं काम
केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और गलत GST लागू कर देश में छोटे व्यापारियों और MSMEs को खत्म कर दिया। नरेंद्र मोदी सिर्फ चंद अरबपतियों के लिए काम करते हैं, जिसका फायदा मोदी, BJP और उसके संगठन को होता है। इसी तरह, ममता ने पश्चिम बंगाल में इंडस्ट्री खत्म कर दी।
आज यहां चारों तरफ बेरोजगारी है और बंगाल में रोजगार उसी को मिलता है, जो TMC का रिश्तेदार होता है। ममता जनता के लिए कुछ नहीं कर रही, वे सिर्फ TMC के लोगों के लिए काम कर रही हैं।
