जब तक एक भी कार्यकर्ता जीवित है, बाबरी नहीं बनने देंगे, उनकी तीन पीढ़ियां याद रखेंगी; बंगाल में गरजे अमित शाह
Amit Shah in West Bengal: भाजपा के सभी स्टार प्रचारकों ने बंगाल चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। हाल ही में अमित शाह ने बाबरी मस्जिद पर बयान देते हुए ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया। जानिए उन्होंने क्या कहा
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal Assembly Elections 2026: अमित शाह बंगाल के दौरे पर हैं। आने वाली 29 तारीख को बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव होना है। अब इसे लेकर एक बार फिर सियासी पारा हाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा में कहा कि वे किसी भी हाल में इसे नहीं बनने देंगे।
अमित शाह ने बंगाल की शासन व्यवस्था और राज्य के प्रति ममता बनर्जी के लचर रवैये पर भी हमला बोला। शाह ने भाजपा के सत्ता में आने के बाद किए जाने वाले बदलावों की लंबी लिस्ट गिनाई और कहा कि अब दीदी और उनके गुंडों खैर नहीं है। उन्होंने बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया।
बाबरी मस्जिद को लेकर क्या बोले शाह?
अमित शाह ने हाल ही में बाबरी मस्जिद पर हो रहे सियासी संग्राम पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल अयोध्या में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर टीएमसी से निकाले गए नेता हुंमायु कबीर ने एक मस्जिद बनवाने की बात कही है। इसी मस्जिद के निर्माण पर सीएम ने कबीर के खिलाफ एक्शन लिया था। अब अमिल शाह ने भी कहा है कि जब तक राज्य में भाजपा का एक भी उम्मीवार जिंदा है तबतक वहां मस्जिद नही बनने देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव के बीच 5 और पुलिसकर्मी सस्पेंड, पक्षपात और दुर्व्यवहार के चलते चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला
West Bengal Election 2026, हिंसा पर RSS का बड़ा प्रहार, दत्तात्रेय होसबले ने ममता सरकार को घेरा
मनोज तिवारी कांग्रेस पार्टी पर तीखा वार, बोलो- राहुल गांधी चीन के एजेंट और भारत के दुश्मन हैं
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal | Union Home Minister Amit Shah held a roadshow in North 24 Parganas He says, “…Mamata Didi says that sisters and mothers should not go out of their homes after 7 pm, but I tell all of you that if a BJP government is formed in Bengal,… pic.twitter.com/vy6xiMdxMk — ANI (@ANI) April 24, 2026
अगली तीन पीढ़ियां भी याद रखेंगी
अमित शाह ने कहा कि गुंडों और तस्करों से इतनी कड़ाई से निपटा जाएगा कि उनकी तीन पीढ़ियां भी याद रखेंगी। शाह ने कहा कि इस चुनाव में आतंकवाद, दंगे और घुसपैठियों से निपटना जरूरी है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ममता दीदी, याद रखिए जब तक भाजपा का एक भी कर्यकर्ता जीवित है, यहां बाबरी मस्जिद नहीं बनाने देंगे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर जागा शीशमहल का जिन्न! BJP ने जारी कीं केजरीवाल के नए आशियाने की तस्वीरें, AAP ने बताया फर्जी
हुंमायु कबीर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी से निलंबित करके मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण करने की अनुमति दी। पार्टी से निकाले जाने के बाद कबीर ने अलग पार्टी बनाई है और कई सीटों पर चुनाव भी लड़ रहे हैं। शाह ने इसके साथ ही रोजगार और सुरक्षा को लेकर बड़े दावे किए और कहा कि भाजपा के आने के बाद बंगाल में महिलाएं देर राज तक सड़कों पर घूम सकेंगी। उन्होंने सभी बंद उद्योगों को खोलकर रोजगार बढ़ाने का दावा भी किया। शाह ने बंगाल की महिलाओं से कहा कि ‘आप बीजेपी की सरकार बना दो दीदी लोग, हर महीने आपके अकाउंट में 3 हजार रुपये भेज देगी बीजेपी।
