Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में उछाला जातिगत जनगणना का मुद्दा, नागपुर से मोदी-अडानी पर किया हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और आरक्षण व जातिगत जनगणना की बात करते हुए इससे जनता को पता चलेगा कि किसके पास कितनी ताकत है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 06, 2024 | 05:31 PM

नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (सोस: एक्स@INCIndia)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी का चुनावी बिगुल फूंकने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को नागपुर पहुंचे। यहां से उन्होंने राज्य में होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरूआत की। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को नागपुर में ‘दीक्षाभूमि’ पहुंचे और उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राहुल गांधी ने आगंतुक पुस्तिका में एक संदेश भी लिखा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी बुधवार को नागपुर के रेशिमबाग स्थित सुरेश भट्ट हॉल में आयोजित ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करने के लिए यहां थे।

विरोधी पक्षनेते श्री. राहुलजी गांधी यांनी नागपूर येथील जगप्रसिद्ध बौद्ध स्तूप असलेल्या दीक्षाभूमीत भगवान बुद्धांच्या प्रतिमेला पुष्पांजली वाहिली. भगवान बुद्धांनी दाखवलेल्या सन्मार्गावर चालूनच आपण देशात न्याय प्रस्थापित करू.#Rahul_Gandhi #RahulGandhiVoiceOfIndia #Maharashtra… pic.twitter.com/g5iOBIiQMh — Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) November 6, 2024

सम्बंधित ख़बरें

AJL और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को हाई कोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

विपक्षी खेमे में नेतृत्व की जंग: अय्यर ने स्टालिन-ममता को बताया राहुल से बेहतर विकल्प, क्या दरक रहा ‘इंडिया’?

Nitin Nabin का कांग्रेस पर हमला, नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक किसी को नहीं छोड़ा

राहुल गांधी की याचिका पर Bombay HC ने फैसला सुरक्षित रखा, मानहानि केस रद्द करने की मांग पर HC में सुनवाई पूरी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और आरक्षण और जातिगत जनगणना की बात करते हुए इससे जनता को पता चलेगा कि किसके पास कितनी ताकत है।

यह भी पढ़ें:– बॉम्बे प्रेसीडेंसी से लेकर महाराष्ट्र बनने तक इन नेताओं के हाथ में रही सत्ता, ‘प्रधानमंत्री’ व ‘प्रीमियर’ कहे जाते थे मुख्यमंत्री

जाति जनगणना से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा

राहुल गांधी ने कहा कि देश में जाति आधारित जनगणना होगी और इस प्रक्रिया से दलितों, अन्य पिछड़ा वर्गों और आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय का पता चलेगा। नागपुर में राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘जाति जनगणना से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हर किसी को पता चल जाएगा कि उनके पास कितनी ताकत है और उनकी भूमिका क्या है।”

नागपूर येथे आयोजित केलेल्या संविधान सन्मान संमेलनात विरोधी पक्षनेते श्री. राहुलजी गांधी यांनी आपल्या भाषणात विविध प्रश्नांवर चर्चा केली. त्यातील काही ठळक मुद्देः pic.twitter.com/gOoDhN10bc — Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) November 6, 2024

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘हम 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा की दीवार भी तोड़ देंगे। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा तैयार किया गया संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।”

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों की नहीं रहीं कोई विचारधारा, जनसभा रैली में के दौरान AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने लगाए आरोप

आरएसएस पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) और भाजपा के लोग संविधान पर हमला करते हैं, तो वे देश की आवाज पर हमला कर रहे होते हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि ‘‘अडानी की कंपनी के प्रबंधन में आपको एक भी दलित, ओबीसी और आदिवासी नहीं मिलेगा।”

केंद्र की माेदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘आप सिर्फ 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करते हैं, लेकिन जब मैं किसानों की कर्ज माफी की बात करता हूं तो मुझ पर हमला किया जाता है।”

Rahul gandhi raised the issue of caste census in maharashtra elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2024 | 04:40 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.