Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी ने अंबाला में मिलवाया सैलजा-हुड्डा का हाथ, हरियाणा में दिल मिलेंगे या कुर्सी?

सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा पहुंचे। यहां अंबाला में एक रैली के दौरान कुमारी सैलजा और भूपेन्द्र हुड्डा का हाथ मिलवाते हुए देखा गया। जिसके बाद यह सवाल निकला कि हाथ तो मिल गए अब क्या दिल भी मिलेंगे?

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 30, 2024 | 09:06 PM

अंबाला में मंच पर सैलजा-हुड्डा का हाथ मिलवाते हुए राहुल गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़ : हरियाणा चुनाव के बीच भूपेन्द्र हुड्डा और कुमारी सैलजा के बीच तनातनी की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनीं। मामला तो यहां तक आ पहुंचा था कि बीजेपी ने कुमारी सैलजा को पार्टी ज्वाइन करने तक का ऑफर दे दिया था। इस बीच सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी को कुमारी सैलजा और भूपेन्द्र हुड्डा का हाथ मिलवाते हुए देखा गया। जिसके बाद यह सवाल निकला कि हाथ तो मिल गए क्या दिल भी मिलेंगे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अंबाला में एक रैली को संबोधित किया। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की अटकलों के बीच उन्होंने बड़ा संदेश देने की कोशिश की। वह मंच पर आगे आए और भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा का हाथ पकड़कर रैली में उनका परिचय कराया। एक तरह से उन्होंने गुटबाजी की अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा के सहारे कांग्रेस को जोड़ने की कोशिश करते राहुल गांधी pic.twitter.com/n1SgKQgMxY

— दिव्यांशु (@divyanshu_iimc) September 30, 2024

इस दौरान जब सभी नेता हाथ मिलाकर एकता दिखा रहे थे, तब राहुल गांधी ने कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से हाथ मिलाया। मंच पर प्रियंका गांधी नजर आईं। आपको बता दें कि कुमारी सैलजा की नाराजगी की चर्चाएं थीं। वह नजरअंदाज किए जाने से नाराज थीं। अपने करीबियों को टिकट न मिलने और हुड्डा खेमे के दबदबे से भी वह निराश थीं और कुछ दिनों तक चुनाव प्रचार से भी दूर रहीं।

दलित वोटर्स पर शैलजा का प्रभाव

हरियाणा में 20-22 फीसदी दलित मतदाता हैं और उन पर शैलजा का भी प्रभाव है। कुमारी सैलजा भी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन उन्हें भी टिकट नहीं दिया गया। वहीं, अब जब चुनाव में सिर्फ पांच दिन बचे हैं, तो माना जा रहा है कि कांग्रेस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती, इसलिए राहुल गांधी ने मंच से एकजुटता का संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें:-  बीजेपी के लिए ‘मणिशंकर’ साबित होंगी कंगना रनौत? नुकसान कराएगी किसान वाले बयान की टाइमिंग

बीजेपी बार-बार कुमारी सैलजा का मुद्दा उठा रही है और कांग्रेस पर गुटबाजी का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का भी मानना ​​है कि अगर दोनों नेताओं को साथ नहीं लाया गया तो चुनाव में बीजेपी को इसका फायदा मिल सकता है। इससे पहले भी जब राहुल गांधी ने रैली की थी, तब भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा एक साथ मंच पर नजर आए थे।

हाथ मिलने से मिलेंगे दिल?

हाथ मिलने से दिल मिलेंगे या नहीं इस सवाल के जवाब में राजनीतिक विश्लेषक अलग-अलग राय रखते हैं। कुछ का कहना है दिल मिले या न मिलें कुर्सी ज़रूर मिल जाएगी। जबकि दूसरी तरफ कुछ विश्लेषक यह कहते हैं कि राजनीति कुर्सी और मौके का खेल है। इसमें जब किसी को अच्छा पद पाने का मौका मिलता है तो दिल मिलते हुए भी रास्ते अलग हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें:-  बीजेपी के लिए ‘मणिशंकर’ साबित होंगी कंगना रनौत? नुकसान कराएगी किसान वाले बयान की टाइमिंग

Rahul gandhi brought together kumari selja and bhupinder singh hooda in ambala

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2024 | 09:06 PM

Topics:  

  • Haryana Assembly Elections
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘खड़ा हूं आज भी वहीं…’, राहुल के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का नड्डा ने मीम की भाषा में उड़ाया मजाक

2

बिहार का सियासी पारा होगा हाई, 22 अगस्त को पटना आ रहे पीएम मोदी; गंगा पुल का करेंगे उद्घाटन

3

चुनाव आयोग और भाजपा के बीच में समझौता, राहुल-तेजस्वी के सामने युवक ने बताई आपबीती

4

ब्रिटेन से राहुल गांधी की नागरिकता पर आई रिपोर्ट, भेजा पासपोर्ट की कॉपी व सिटिजन डिटेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.