बिना ब्रेक और पहिए की ‘गाड़ी’ है महाविकास आघाड़ी, ड्राइवर की सीट के लिए कर रहे लड़ाई, धुले में PM नरेंद्र मोदी ने किया प्रहार
धुले में एक सार्वजनिक रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और महायुति के हर सदस्य को आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे।
- Written By: प्रिया जैस
पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-एएनआई)
धुले: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महायुति का प्रचार करने के लिए आज महाराष्ट्र पहुंचे। प्रधानमंत्री ने अपना पहली रैली की शुरुआत महाराष्ट्र में धुले जिले से की। यहां प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि महायुति को आपके आशीर्वाद की जरूरत है।
धुले में एक सार्वजनिक रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और महायुति के हर सदस्य को आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र को जो सुशासन चाहिए वो सिर्फ महायुति ही दे सकती है। विकास कर सकती है तो वहीं दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी में झगड़ा चल रहा है। उन्होंने महाविकास आघाड़ी पर कटाक्ष कर कहा कि वो सिर्फ बिना किसी ड्राइवर और पहियों की चलती गाड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
बारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
दतिया उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में बाहरी चेहरों की भरमार, कांग्रेस ने लोकल लीडर्स पर लगाया दांव
पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित की रैली
एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा, महायुति और महायुति के प्रत्येक उम्मीदवार को आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। पिछले 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र में विकास की गति जारी रहेगी। हम महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे।”
#WATCH | Dhule, Maharashtra: Addressing a public rally, PM Narendra Modi says, "BJP, Mahayuti, and each candidate of Mahayuti needs your blessings. The speed of development in Maharashtra in the last 2.5 years will be continued. We will take the growth of Maharashtra to new… pic.twitter.com/w9pA4VyAsU — ANI (@ANI) November 8, 2024
यह भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दी खुली चुनौती – बता दें धारावी में आखिर क्या किया है काम
अगले पांच वर्षों में नई ऊंचाइयों पर केवल महायुति सरकार ही राज्य में आवश्यक सुशासन प्रदान कर सकती है। ड्राइवर की सीट… राजनीति में उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को लूटना है। जब एमवीए जैसे लोग सरकार बनाते हैं, तो वे हर सरकारी नीति और विकास में बाधा डालते हैं। आप एमवीए सरकार के 2.5 साल देख चुके हैं।”
उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा करने राजनीति में आए है तो वहीं महाविकास आघाड़ी ने लूटन के लिए राजनीति में कदम रखा है। वो हर योजना को ठप्प कर देते है और जनता का नुसकान करते है।
महिलाओं को एमवीए से है बचना
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये महिलाओं को किस तरह गाली दे रहे है। इसके लिए महिलाओं को महाविकास आघाड़ी से बचना चाहिए।
#WATCH धुले, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी ने धुले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "महाराष्ट्र की हर महिला को इन अघाड़ी वालों से सतर्क रहना होगा। ये लोग कभी भी नारी शक्ति को सशक्त होते नहीं देख सकते। पूरा महाराष्ट्र देख रहा है कि कांग्रेस, अघाड़ी के लोग अब महिलाओं को गाली देने… pic.twitter.com/axi338RTMr — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने धुले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “महाराष्ट्र की हर महिला को इन अघाड़ी वालों से सतर्क रहना होगा। ये लोग कभी भी नारी शक्ति को सशक्त होते नहीं देख सकते। पूरा महाराष्ट्र देख रहा है कि कांग्रेस, अघाड़ी के लोग अब महिलाओं को गाली देने लगे हैं। किस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है… महाराष्ट्र की कोई भी माता-बहन अघाड़ी वालों के इस कृत्य को माफ नहीं कर सकती…”
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में धुले के बाद नाशिक में जनसभा को संबोधित कर रैली में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में क्राइम ब्रांच ने शूटर को किया गिरफ्तार, हत्यारों ने बनाया था प्लान बी
